सोशल मीडिया क्या है और इसके फायदे और नुकसान - Social Media Kya Hai in Hindi

आज का जमाना सोशल मीडिया का जमाना कहा जाता है। वर्तमान समय में दुनिया का हर एक आदमी किसी न किसी रूप में किसी न किसी Social Media Platform से जुड़ा है। ऐसी स्थिति में आप सभी लोगों को सोशल मीडिया की सकारात्मक और नकारात्मक बातों के बारे में जानकारी होनी चाहिए।

इसी को देखते हुए आज के इस लेख में हम सोशल मीडिया क्या है(Social Media Kya Hai) को लेकर चर्चा करने वाले हैं। इस पोस्ट में आपको सोशल मीडिया के संबंध में सभी तरह की जानकारी पढ़ने को मिलेगी। आज के समय में Information के आदान-प्रदान के लिए सोशल मीडिया सबसे बड़ा साधन बन गया है।

आज सोशल मीडिया मानव जीवन का एक महत्वपूर्ण और अभिन्न हिस्सा है। अक्सर देखा गया है कि इस जमाने में लोग अपने जीवन में होने वाली छोटी से छोटी घटना को सोशल मीडिया पर साझा करना पसंद करते हैं। इसके ईजाद से मनुष्य के जीवन में आने वाली बहुत सारी परेशानियों से भी छुटकारा मिला है।

सोशल मीडिया की मदद से किसी दूसरे देश या स्थान पर बैठे व्यक्ति से बहुत आसानी से बात की जा सकती है। वर्तमान समय में Online Business काफी तरक्की कर रहा है इसी वजह से ज्यादातर लोग सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं।

सोशल मीडिया के आने से निश्चित तौर पर लोगों की बहुत सी परेशानियां दूर हुई है और उनके जीवन में सकारात्मक प्रभाव भी देखे गए हैं। लेकिन इसके बहुत ज्यादा नकारात्मक प्रभाव भी वर्तमान में देखे जा रहे हैं।

आज इस पोस्ट में हम समाज पर सोशल मीडिया के प्रभाव के साथ, सोशल मीडिया का क्या मतलब है, सोशल मीडिया क्या है और इसके क्या फायदे हैं, सोशल मीडिया क्या है और इसके प्रकार, सोशल मीडिया का अर्थ एवं परिभाषा आदि के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे।

सोशल मीडिया क्या है(Social Media Kya Hai)-What Is Social Media In Hindi

सोशल मीडिया दो शब्दों से मिलकर बनाया जाता है सोशल और मीडिया। इसमें सोशल का मतलब सामाजिक और मीडिया का मतलब माध्यम होता है। सामाजिक माध्यम या सोशल मीडिया एक ऐसा तरीका है जिसकी मदद से इंटरनेट का इस्तेमाल करके लोगों को आपस में जोड़ा जाता है।

सोशल मीडिया की मदद से लोग आपस में जुड़ कर एक दूसरे के साथ सभी प्रकार की जानकारी साझा कर सकते हैं। इसकी मदद से दोस्ती और रिश्तेदारी कर सकते हैं। देश दुनिया के बारे में जान सकते हैं, अपनी बातों को दुनिया के सामने पेश कर सकते हैं। लगभग इसी प्रकार के सभी काम सोशल मीडिया के जरिए किए जा सकते हैं।

सोशल मीडिया का अर्थ एवं परिभाषा क्या है

सोशल मीडिया का अर्थ होता है सामाजिक माध्यम जिसमें लोग इंटरनेट के माध्यम से एक-दूसरे से जुड़ सकते हैं। दोस्तों यह एक प्रकार की वेबसाइट या एप्लीकेशन होती है जो लोगों को आपस में जुड़कर सूचनाओं के आदान प्रदान करने की सुविधा उपलब्ध कराती है। Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest आदि सोशल मीडिया के अच्छे उदाहरण है।

सोशल मीडिया का इतिहास(History Of Social Media In Hindi)

वर्तमान में दुनिया में बहुत सारे Social Media Platform मौजूद है। अगर आप सोशल मीडिया के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इसके इतिहास के बारे में भी जानना जरूरी है। चलिए अब हम आपको बताते हैं कि पहला Social Media Platform कौन सा था और इसका इतिहास क्या है।

SixDegrees को दुनिया का पहला Social Media Platform माना जाता है जिसे साल 1997 में Andrew Weinreich के द्वारा बनाया गया था। साल 2021 में इसे बंद कर दिया गया था। उसके बाद साल 2022 में LinkedIn सोशल मीडिया प्लेटफार्म की शुरुआत की गई।

इसका प्रमुख उद्देश्य लोगों को सही करियर दिलवाना था। ऐसे सभी लोग जो नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं उन सभी के लिए आज भी LinkedIn एक बहुत अच्छा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है।

इसके बाद साल 2004 में आज का सबसे चर्चित Social Media Platform लॉन्च किया गया जिसे Facebook के नाम से जाना जाता है। फेसबुक के आने के बाद सोशल मीडिया एक अलग ही स्तर पर पहुंच गई।

इसी मार्क जुकरबर्ग के द्वारा बनाया गया था। फेसबुक की लगातार बढ़ती हुई लोकप्रियता को देखते हुए मार्केट में अन्य इसी प्रकार के अन्य सोशल मीडिया Platform आने लगे। वर्तमान में सोशल मीडिया इंसानी जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। आज लोगों के बीच YouTube, Instagram, WhatsApp, Twitter जैसे Social Media Platform बहुत ही लोकप्रिय हैं।

सोशल मीडिया दिवस – Social Media Day

30 जून के दिन को पूरी दुनिया में हर साल सोशल मीडिया दिवस के रूप में मनाया जाता है। पहली बार सोशल मीडिया दिवस को 30 जून 2010 में मनाया गया था। उस समय दुनिया भर में सोशल मीडिया की उपयोगिता का प्रचार प्रसार करने के लिए यह दिवस मनाया गया था। अब यह हर साल Celebrate किया जाता है।

सोशल मीडिया के प्रकार – Types Of Social Media In Hindi

मुख्य तौर पर सोशल मीडिया के दो प्रकार होते हैं-

  • Internal Social Media
  • External Social Media

1. Internal Social Media या आंतरिक सोशल मीडिया

आंतरिक सोशल मीडिया एक तरीके से निजी समुदाय होता है जिसमें जुड़े लोगों की संख्या अपेक्षाकृत कम होती है। इस प्रकार की सोशल मीडिया को Join करने के लिए Invitation की जरूरत पड़ती है। Private Group, Forum आदि Internal Social Media के उदाहरण है।

2. External Social Media या बाहरी सोशल मीडिया

बाहरी सोशल मीडिया एक पब्लिक समुदाय होता है जहां पर जुड़े लोगों की संख्या अपेक्षाकृत अधिक होती है। इसमें बहुत अधिक संख्या में लोग जुड़े रहते हैं। इस प्रकार की सोशल मीडिया में कोई भी व्यक्ति बिना किसी रोक-टोक के जुड़ सकता है। Facebook, Instagram, Twitter, WhatsApp आदि External Social Media के अच्छे उदाहरण है।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म – Social Media Platform in Hindi 

दुनिया में आज के समय में सोशल मीडिया के बहुत सारे प्लेटफार्म उपलब्ध हैं। आए दिन कोई ना कोई नया Social Media Platform मार्केट में आता रहता है। यहां पर हम आपको उन सभी Social Media Platform के बारे में बता रहे हैं जिनका इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जा रहा है और उन्हें सुरक्षित भी माना जाता है।

  1. Facebook
  2. WhatsApp
  3. Instagram
  4. Pinterest
  5. LinkedIn
  6. Reddit
  7. Tumbler
  8. Medium
  9. YouTube
  10. Twitter

समाज पर सोशल मीडिया के प्रभाव

समाज को सोशल मीडिया के प्रभाव को सही और गलत दोनों तरीकों से परिभाषित किया जा सकता है। इससे लोगों की जिंदगी आसान हुई है साथ ही इसके कई नकारात्मक नुकसान भी देखे गए हैं।

सोशल मीडिया के इस्तेमाल से समाज डिजिटल कौशल की दिशा में आगे बढ़ता है जहां पर समाज और लोगों को नई नई तरह की जानकारी प्राप्त होती है। इसके साथ-साथ समाज और उसके लोग देश दुनिया की हर एक जानकारी से अपडेट रहते हैं।

आज के जमाने में सोशल मीडिया का इस्तेमाल मोटे तौर पर जॉब तलाश करने के लिए भी किया जा रहा है जो कि इसका एक सकारात्मक पहलू है। सोशल मीडिया ऐसे युवाओं के लिए वरदान साबित होता है जो किसी मशहूर शख्सियत से प्रभावित होते हैं और उनके जैसा बनना चाहते हैं।

दूसरी तरफ अगर हम सोशल मीडिया के नकारात्मक प्रभाव पर नजर डालें तो लोग इसका गलत इस्तेमाल करने लग जाते हैं। लोग गलत तरीकों के संदेशों को आदान-प्रदान करके समाज में दुश्मनी फैलाते हैं। इसके अलावा अफवाह फैलाना, धोखाधड़ी करना, ठगी करना, नकली प्रोफाइल बनाकर लोगों को परेशान करना आदि सोशल मीडिया के नकारात्मक प्रभाव है।

इसे भी पढ़े :

समाज के लिए सोशल मीडिया की भूमिका

अगर हम बात करें कि समाज के लिए सोशल मीडिया की क्या भूमिका होती है तो सोशल मीडिया की मदद से समाज में तरक्की हासिल की जा सकती है। जहां पर यह लोगों को आपस में जोड़ने में मदद करती है और अपने विचार साझा करने की सुविधा उपलब्ध कराती है।

इसके साथ-साथ सोशल मीडिया की मदद से व्यापार को भी बहुत अधिक बढ़ावा मिला है। सोशल मीडिया की मदद से किसी भी प्रकार के बिजनेसमैन अपने ग्राहकों से सीधे तौर पर संपर्क कर पाते हैं। इसकी मदद से ताजा समाचार भी कुछ ही क्षणों में प्राप्त किया जा सकता है।

इसके साथ-साथ सोशल मीडिया की मदद से आपस में एक दूसरे से जुड़ना काफी आसान हो जाता है। अगर आपका दोस्त या परिवार का सदस्य आपसे बहुत अधिक दूर रह रहा है तो आप उससे बहुत आसानी से सोशल मीडिया से जुड़ कर बातचीत कर सकते हैं।

सोशल मीडिया का भविष्य – Future Of Social Media In Hindi

अगर हम सोशल मीडिया के भविष्य के बारे में बात करते हैं तो इसमें कोई शक नहीं है कि आने वाले समय में सोशल मीडिया और अधिक Smart हो जाएगी। इससे लोगों की काफी मदद होगी और उनके समय में भी काफी बचत होगी।

आने वाले समय में आप सभी Social Media Platform की मदद से लोगों के साथ लेन-देन भी कर सकते हैं। WhatsApp ने तो यह सुविधा शुरू भी कर दी है। आपने सुना ही होगा कि Facebook Metaverae पर काम कर रहा है।

जहां पर हम Virtual World में लोगों से मिल पाएंगे। आगे चलकर इसमें और भी अधिक सुविधाएं प्राप्त होंगी जिनके माध्यम से आप अपने अन्य उपयोगी काम कर पाएंगे। इस हिसाब से सोशल मीडिया का भविष्य काफी अच्छा और उज्जवल नजर आता है।

सोशल मीडिया की विशेषताएं

आज के जमाने में सोशल मीडिया लोगों के बीच बहुत अधिक फेमस हो चुकी है। यह लोगों को दुनिया के किसी भी कोने से एक दूसरे तक किसी भी प्रकार के संदेश पहुंचाने की अनुमति देता है।

सोशल मीडिया अपने Users को Public और Semi Public Profile बनाने का भी विकल्प देता है। इसकी मदद से आप लोगों के बीच खुद के द्वारा बनाया हुआ Content Share कर सकते हैं। सोशल मीडिया आप लोगों को लोकप्रिय बनाने में मदद करता है।

इसके अलावा आप सोशल मीडिया की मदद से अपनी बातों को कुछ ही क्षणों में बहुत अधिक लोगों तक पहुंचा सकते हैं। सोशल मीडिया पर आपको टिप्पणी करने और Content पर प्रतिक्रिया करने का भी विकल्प मिलता है।

सोशल मीडिया के फायदे – Advantage Of Social Media in Hindi 

  • Social Media को इस्तेमाल करने का सबसे बड़ा फायदा है कि यह पूरी तरह Free है और आपको इसे प्रयोग करने में किसी प्रकार का शुल्क देने की जरूरत नहीं है।
  • सोशल मीडिया को आप अपनी मनपसंद भाषा में इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही Content साझा कर सकते हैं।
  • इसकी मदद से आप अपने दूर के रिश्तेदारों और दोस्तों से चंद सेकंड में Connect हो सकते हैं।
  • सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आप Photo, Videos, GIF, Text आदि शेयर कर सकते हैं।
  • आप अपनी मनपसंद Celebrity, Politician, Player, Famous Personality को सोशल मीडिया पर Follow कर सकते हैं।
  • इसके इस्तेमाल से आपको देश दुनिया में होने वाली घटनाओं के बारे में जानकारी मिलती है।
  • सामाजिक मीडिया के माध्यम से आप अपना बिजनेस भी कर सकते हैं।
  • किसी भी प्रकार का Online Campaign चला सकते हैं।
  • अगर आप बिजनेस करते हैं तो अपने Products को सोशल मीडिया की मदद से Targeted Audience तक पहुंचा सकते हैं।

सोशल मीडिया के नुकसान – Disadvantage Of Social Media In Hindi 

  • सोशल मीडिया के इस्तेमाल से लोगों के वक्त की बर्बादी होती है।
  • वर्तमान समय में सोशल मीडिया पर धोखाधड़ी की शिकायतें सामने आ रही है।
  • कई लोग गलत इरादों को पूरा करने के लिए सोशल मीडिया पर आपसे दोस्ती करते हैं।
  • Social Media पर आपकी गोपनीय जानकारी Leak होने की संभावना बढ़ जाती है।
  • सोशल मीडिया पर Cyber Criminal बहुत अधिक Crime करते हैं। इससे आपको धन हानि हो सकती है।
  • सामाजिक मीडिया पर आपके द्वारा की जाने वाली हर एक Activity को Track किया जाता है।
  • यहां पर अधिक समय बिताने से आपको स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है जिसमें अनिद्रा प्रमुख है।
  • इस तरह की मीडिया पर बहुत से लोग अक्सर दिखावा करने के लिए आते हैं जिससे आपको परेशानी हो सकती है।
  • Hacking जैसी घटनाएं सोशल मीडिया पर बहुतायत देखने को मिलती हैं।
  • सोशल मीडिया पर बहुत अधिक Fake Profile होती हैं। इस तरह की Fake Profile आपको धन, मान, आदि की हानि पहुंचा सकती है।

निष्कर्ष

Social Media Kya Hai की इस पोस्ट के माध्यम से हमने आपको सोशल मीडिया के संबंध में सभी प्रकार की जानकारी दी है। हमें पूरी उम्मीद है कि आपको यह लेख पसंद आया होगा और आप इसे उन लोगों तक पहुंचाने में हमारी मदद करेंगे जो सोशल मीडिया क्या है के बारे में जानना चाहते हैं।

FAQ : Social Media Kya Hai In Hindi

Q1.सोशल मीडिया का निष्कर्ष क्या है?

Ans : निष्कर्ष के तौर पर सोशल मीडिया को समाज के लिए लाभदायक और हानिकारक दोनों ही प्रकार का कहा जा सकता है। हर एक व्यक्ति के उपयोग के अनुसार सोशल मीडिया को निष्कर्ष किया जा सकता है।

Q2. सोशल मीडिया के उदाहरण क्या है?

Ans : Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest, Quora, WhatsApp, Tumbler आदि सोशल मीडिया के सबसे अच्छे उदाहरण है।

Q3. पहला सोशल मीडिया क्या था?

Ans : SixDegrees को पहला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म माना जाता है जिसकी स्थापना साल 1997 में Andrew Weinreich के द्वारा की गई थी। इसे साल 2001 में बंद कर दिया गया था।

Q4. सोशल मीडिया का महत्व क्या है?

Ans : घर बैठे पैसे कमाने में, ऑनलाइन बिजनेस करने में, अपनी बात अन्य लोगों तक पहुंचाने में, देश दुनिया की हर एक जानकारी से अपडेट रहने में और लोगों के बीच फेमस होने में सोशल मीडिया का महत्व है।

Q5. सोशल मीडिया का क्या मतलब है?

Ans : इसका मतलब होता है सामाजिक माध्यम। सोशल मीडिया एक ऐसा माध्यम होता है जिसके जरिए लोग आपस में जुड़ कर एक दूसरे से जानकारी साझा कर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments