MS Word क्या है और MS Word कैसे सीखे पूरी जानकारी - MS Word Kya Hai In Hindi

आज के समय में आप चाहे किसी बड़े कंपनी में काम करे या फिर किसी छोटे कंपनी में। अगर आपसे बेसिक कम्प्यूटर नॉलेज की मांग की जाती है तो उसमे MS Word भी शामिल होता है।

MS Word का प्रयोग हर जगह होता है चाहे फिर आप स्कूल में काम करे, ऑफिस में काम करे, हॉस्पिटल में करे या किसी इंडस्ट्री में सभी जगह पर MS Word की जरूरत होती है।

अगर आपको जानकारी नही है कि यह MS Word kya hai? या फिर MS Word Kya Hota Hai यह किस तरह से काम करता है?, इसकी विशेषता क्या है?, इसके फायदे क्या है? तो आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना चाहिए। इस आर्टिकल के माध्यम से हम MS Word से संबंधित जानकारी प्रदान करने का प्रयास करेंगे।

MS Word क्या है? – What is MS Word in Hindi

SoftwareMS Word
DeveloperMicrosoft
Year1983
Latest versionMS Word 2019
Official Websitehttps://www.microsoft.com/en-ww/microsoft-365/word

 

MS Word Microsoft के द्वारा डेवलप किया हुआ एक सॉफ्टवेयर है। इस एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर के द्वारा ऑफिशियल काम करने में काफी आसानी होती है। जब इस MS Word की शुरुवात हुई थी कि तो इसमें काफी कम options मौजूद थे।

एमएस वर्ड एक ऐसा सॉफ्टवेयर है जिसे माइक्रोसॉफ्ट के द्वारा वर्ड प्रोसेसिंग कार्य करने के लिए बनाया गया है। आप इस MS Word को window Operating System में ही चला सकते है।

MS Word एक बेहद ही पॉपुलर सॉफ्टवेयर है जो वर्ड प्रोसेसिंग पर काम करने के साथ साथ DTP पर भी कार्य करता है। MS Word को पहले माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस सूट के नाम से जाना जाता था। MS word इस माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस सूट का एक ही एक भाग है जिसे documentation से जुड़े हुए कार्य के लिए प्रयोग किया जाता है।

MS Word का इतिहास क्या है? – History Of MS Word In Hindi

इस MS Word को Microsoft के द्वारा बनाया गया है। MS Word का पहला वर्जन साल 1983 में release किया गया था। Microsoft ऐसे सॉफ्टवेयर बनाने के लिए पिछले 3 साल से प्रयास कर रहा है। जिसके बादउन्होंने 1983 में अपना पहला वर्जन ऑफ MS Word Software को दुनिया के सामने रख दिया है।

Microsoft के फाउंडर की बात करे तो वो Bill Gates और Paul Allen है। लेकिन यह MS word का सॉफ्टवेयर उनके द्वारा नही बनाया है। इसे कंपनी में काम करने वाले दो प्रोग्रामर्स ने बनाया था।

MS Word किसने बनाया है?

साल 1981 में Microsoft के Founder और Co Founder ने दो Programmers को हायर किया था। पहले यह दोनो ही Programmers Xerox पर काम कर रहे थे। जिसके बाद उन्होंने MS Word पर काम करना शुरू किया। उसके बाद उन्होंने अक्टूबर 1983 में MS Word का पहले Version लॉन्च कर दिया था।

MS Word के महत्वपूर्ण भाग

MS Word एक word Documentation का Software है। इसी कारण से MS Word कई सारे भागो में बंटा हुआ है, अगर आप भी MS Word के सभी महत्वपूर्ण भाग के बारे में जानना चाहते है तो आपको नीचे दिए गए पॉइंट्स को पढ़ना चाहिए।

Menu Bar

यह MS Word में मौजूद सभी फीचर्स का एक ग्रुप है। जो फिर काफी सारे sub menu में बंटा हुआ है, जिसके बारे में हम आपको नीचे दिए हुए सेक्शन में विस्तार से जानकारी प्रदान करेंगे।

Title Bar

यह Title Bar Document के ऊपर प्राप्त होता है। इसका प्रयोग Word Window के साइज को बदलने के लिए और जगह को बदलने के लिए किया जाता है।

Formatting Toolbar

इस Formatting Toolbar का प्रयोग Text Formation को एक Organised रूप देने के लिए किया जाता है। इस Toolbar के माध्यम से आप Text के Font को बदल सकते है। आप text को Bold, italic, कर सकते है।

Insertion Point

यह Insertion Point आपके डॉक्यूमेंट पर मौजूद एक लंबी लाइन है। जो आपको यह जानकारी देते है कि आप जब text लिखनेगे तो वो पेज पर कहा दिखाई देगा।

Ruler Bar

इस Ruler Bar के द्वारा आप अपने डॉक्यूमेंट्स को एक सही Layout प्रदान कर सकते है।

MS Word के Menu Bar में मौजूद Tab

Home Tab

इसे हम Ms Word के घर के रूप में जानते है। Home Tab में आपको Clipboard Block प्राप्त होता है। इसी में आपको Font Block भी प्राप्त होता है। paragraph Block भी प्राप्त होता है। इसमें आपको Style Block भी प्राप्त होता है और Editing Block भी प्राप्त होता हैं।

Insert Tab

इस Insert Tab में आपको Page Block, Table Block, illustration Block, link Block, Header और Footer Block भी प्राप्त होता है। साथ ही साथ आपको Insert Tab में ही Text Block और Symbol Block भी प्राप्त होते है।

Page Layout Tab

इस Page Layout Tab में आपको Themes Block, page setup block, Page Orientation Set करने का विकल्प, Page Break एंड Line Number सेट करने का विकल्प प्राप्त होता है।

Reference Menu Tab

इस Reference Menu Tab के अंदर अगर हमें कोई documentation से संबंधित जानकारी दर्ज करनी होती है तो उसके लिए आप इस टैब में जाकर notes को insert कर सकते है।

इस टैब में आपको Table of Contents Block, Footnote Block, Citations and Bibliography Block, Caption Block, Index Block और Authority Block प्राप्त होता है।

Mailing Tab

Mailing Tab में आपको Create Block का विकल्प प्राप्त होता है। Mail Merge Block, Preview Result Block, Finish Block भी प्राप्त होता है।

Review Tab

इस review Tab में आपको Proofing Block, Comment Block, ट्रेकिंग Block, Change Block, Compare Block और Project Block प्राप्त होता है।

इस जब ब्लॉक का इस्तेमाल हम लोग अधिकांश तौर पर Proof Reading के लिए करते है। कोई spelling mistake या grammatical Mistakes को Review Tab के द्वारा check कर सकते है।

View Tab

यह View Tab Menu Bar का last Block होता है। इस View Tab में आपको Show Hide Block, Zoom Block, window Block, Micro Block

जैसे फीचर्स प्राप्त होता है।

MS Word का Interface कैसा है?

Interface से हमारा मतलब है कि जब आप Ms Word को कंप्यूटर में खोलते है तो आपको स्क्रीन पर MS Word किस तरह से दिखाई देता है। अगर आप भी जानना चाहते है कि Ms Word में आपको क्या क्या चीजे देखने को मिलेगी तो उसके लिए आपको नीचे दिए गए सेक्शन को पढ़ना चाहिए।

Office button

जब आप MS Word में Office Button पर क्लिक करते है तो उसके new Documents खुल जाता है। आप इस Button पर क्लिक करके पुराने फाइल्स को सेव कर सकते है, उसे प्रिंट कर सकते है। यह सब विकल्प आपको Office के सेक्शन में प्राप्त हो जाता है।

Program window control

आप अगर अपने word documents में word को minimize या maximize, किसी डॉक्यूमेंट को बंद करना चाहते है। तो आप यह सब Program window control में जाकर कर सकते है।

Ruler

MS Word में आपको Ruler भी प्राप्त होता है।  उसमे जो भी डॉक्यूमेंट खुला है। उसमे दो paragraph के बीच में कितना अंतर है?, आपका पैराग्राफ कितना दाएं बाएं और ऊपर नीचे से छोड़ा गया है। इस बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है और इसे बढ़ा या घटा भी सकते है।

Working area

यह MS Word का वो एरिया होता है। जिसमे मुख्य तौर पर काम किया जाता है। कोई डॉक्यूमेंट्स तैयार किया जाता है।

Scroll bar

जब आपका कोई डॉक्यूमेंट्स बड़ा हो जाता है और एक पेज से ज्यादा बढ़ा हो जाता है। तो उस डॉक्यूमेंट को ऊपर नीचे करने के लिए Scroll bar की जरूरत होती है।

MS Word को open कैसे करे?

आपकों अगर यह जानकारी नही है कि आप अपने कंप्यूटर में MS Word को कैसे खोले? तो उसके लिए आपको नीचे बताए गए प्रक्रिया को फॉलो करना होगा,

Step 1: सबसे पहले आपको अपने कंप्यूटर को चालू करना होगा।

Step 2: उसके बाद आपको Menu के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

Step 3: इसके बाद आपको All Programs के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

Step 4: उसके बाद आपको Microsoft Office में जाना होगा।

Step 5: फिर आपको MS Word का विकल्प प्राप्त होगा।

Step 6: आपको उस विकल्प पर क्लिक करना है। उसके बाद आपके सामने जो पेज खुलेगा वो MS Word ही होगा।

एक और तरीका है जिसके द्वारा आप अपने कंप्यूटर में MS Word को open कर सकते है? अगर आप उस प्रक्रिया के बारे में जानना चाहते है तो उसे भी देखे।

Step 1: आपको सबसे पहले अपने कंप्यूटर को ओपन करना होगा।

Step 2: इसके बाद आपको Run Command पर क्लिक करना होगा।

Step 3: उधर आपको MS Word type करना होगा।

Step 4: इसके बाद आपको MS Word दिखाई देगा। आपको उस पर क्लिक करना होगा।

Step 5: इस तरह से आप MS Word open कर पाएंगे।

MS Word की विशेषता क्या है?

Easy To Understand

MS Word software documentation पर काम करने के लिए सबसे आसान सॉफ्टवेयर हैं। इस सॉफ्टवेयर को कोई भी व्यक्ति काफी आसानी से चला सकता है। इस सॉफ्टवेयर को चलाने के लिए आपके पास अधिक ज्ञान की भी कोई जरूरत नही है। अगर आपको थोड़ा बहुत भी इंग्लिश समझ में आता है तो आप इस MS Word का इस्तेमाल कर सकते है।

User friendly Interface

इस MS Word को ऐसा डिजाइन किया है कि लोगो को उसमे काफी फीचर्स दिखाई देते है। जिससे पहली नजर में यह notes जैसा ही दिखाई देता है। लेकिन जब आप इसे सीखना या समझना चालू करते है तो आपको जानकारी प्राप्त होती है कि इसमें कितने एडवांस्ड फीचर्स भी मौजूद है। इसी कारण से लॉन्च होने के इतने साल भी आज भी Ms word लोगो की पहली पसंद है।

Support and Knowledge

आपको अगर MS Word सीखना है तो उसके लिए सॉफ्टवेयर के द्वारा खुद से भी tutorial दिए गए है। आप उन tutorial को पढ़कर आसानी से Ms Word का उपयोग करना सीख सकते है।

अगर आपको कोई जानकारी प्राप्त करना है तो आप Ms Word खोलकर F1 पर क्लिक करेंगे तो आप MS Word के official Website पर पहुंच जायेंगे। इस आधार पर आप आसानी से Ms Word से support प्राप्त कर सकते है।

Help to get job

आप इस MS Word को सीख जाते है तो उसके बाद आप काफी आसानी से नौकरी प्राप्त कर सकते है। आप किसी भी कंपनी का Documentation का वर्क पूरा कर सकतें है।

MS Word का क्या उपयोग है?

Resume Writing

आप इस MS Word का प्रयोग करके Biodata Resume बना सकते है। आप चाहे तो आप Resume Writing का भी प्राप्त कर सकते है। आप Resume Writing करके महीने के 30 से 40 हजार तक की कमाई भी कर सकते है।

General documentation

MS Word एक डॉक्यूमेंटेशन सॉफ्टवेयर ही है। आप MS Word के द्वारा किसी भी तरह का डॉक्यूमेंट तैयार कर सकते है। आप इस MS Word के द्वारा डॉक्यूमेंट को डिजाइन भी कर सकते है।

Identity card

आप अगर चाहे तो आप Ms Word के द्वारा Identity Card भी बना सकते है। आप Ms Word के द्वारा अपने कार्ड को एक अच्छा लुक भी प्रदान कर सकते है।

Question paper

अगर आप एक टीचर है और आप अपने स्टूडेंट के लिए Question Paper बनाना चाहते है तो आप Ms Word के द्वारा उसे design कर सकते है। आप आसानी से MS Word पर Question Paper बनाकर उसे प्रिंट करवा सकते है।

Labels

हम लोगो ने काफी बार देखा है कि Application के ऊपर कुछ चिपकाया गया होता है। जिसे Labels के नाम से जाना जाता है। आप चाहे तो आप इन Labels को भी MS Word के माध्यम से तैयार कर सकते हैं। आप चाहे तो आप Ms Word पर एक साथ काफी सारे लेबल भी तैयार कर सकते है।

Envelops

आप चाहे तो आप MS Word के द्वारा Envelops भी तैयार कर सकते है। आप जो भी कुछ Envelope पर प्रिंट कराना चाहते है वो आप MS Word के द्वारा पूरा कर सकते है। आप चाहे तो आप एक साथ मेल मर्ज करके भी बहुत सारा envelope तैयार कर सकते है।

Application

अगर आप कोई भी पत्र लिखना चाह रहे है। चाहे फिर वो पर्सनल और हो या ऑफिशियल। आप किसी भी तरह के Application को MS Word पर बना सकते है। आप चाहे तो आप उस एप्लीकेशन को पूरी तरह से भी डिजाइन भी MS Word के माध्यम से कर सकते है।

Documentation

आप अगर किसी भी तरह का कोई डॉक्यूमेंटेशन बनना चाहते है तो वो आप MS Word के माध्यम से कर सकते है। आप हर तरह के दस्तावेज को आसानी से डॉक्यूमेंट के फॉर्म में Ms Word के द्वारा तब्दील कर सकते है।

MS Word को कैसे सीखे?

आप आज के समय में MS Word को सीखना चाहते है तो आपके पास काफी सारे विकल्प मौजूद है,

Computer Institute

अगर आप Ms word सीखना चाह रहे है तो आपको केवल MS word ही नही बल्कि पूरा Ms Office सीखना चाहिए। आप जब Ms Office सीख जाते है तो आपको कही पर भी 15 से 20 हजार की नौकरी प्राप्त हो सकती है।

आप इस MS word को अपने घर के नजदीक कंप्यूटर कोचिंग सेंटर में जाकर सीख सकते है। आपको अमूमन तौर पर 2000 रुपए की राशि जमा करनी होगी। जिसके बाद आप आसानी से कंप्यूटर चलाना सीख जायेंगे।

Youtube

अगर आप Free में MS Word सीखना चाहते है तो आप Youtube का सहारा ले सकते है। यूट्यूब पर आप किसी भी कंप्यूटर से संबंधित चैनल पर जाकर ms word को चलाना सीख सकती है।

Google

आप चाहे तो आप गूगल पर दिए हुए text form में मौजूद कंटेंट से nhi Ms Word चलाना सीख सकते है। इसके लिए आपको केवल ध्यान केंद्रित करके Ms Word सीखने का प्रयास करना होगा।

Online course

अगर आप Ms Word सीखना चाहते है तो आप Online Course भी खरीद सकते है। अगर आप Online Course को खरीदते है तो यह आपके पास हमेशा मौजूद होगा। अगर आप कभी वापिस से कुछ भूल भी गए तो आप वापिस से उसे सीख सकते है।

MS Word के फायदे क्या है?

Editing

आप जब कोई एक डॉक्यूमेंट बना देते है और उसे फ्यूचर के लिए सेव कर देते है। तो ऐसी स्थिति में आप कुछ वर्ड का परिवर्तन करके एक नया डॉक्यूमेंट में तब्दील कर सकते है।

Quality

MS Word में Error Free Documents मिलता है। इसमें आपको In built Grammar checking का विकल्प प्राप्त होता है। इस एप्लीकेशन के द्वारा आप spelling Check करने की भी सुविधा प्राप्त होती है।

Dynamic Exchange Features

हम Ms Word में मौजूद डाटा और पिक्चर को दूसरे एप्लीकेशन के साथ एक्सचेंज कर सकते है। अगर आपने कभी ppt बनाई होगी तो वो आप उस डाटा में मौजूद text को वर्ड पर लिखकर ppt में शेयर कर सकते है।

Time Saver

आप चाहे तो आप एक ही डॉक्यूमेंट की मिलियन कॉपी भी निकाल सकते है। उसके लिए आपको बार बार retyping करने की भी कोई जरूरत नही होगी।

Securities

जब आप कोई ऐसा डॉक्यूमेंट बनाते है जिसे आप सिक्योर रख सके। तो आप इसे Ms Word के माध्यम से कर सकते है। आप इस डॉक्यूमेंट में पासवर्ड लॉक लगा सकते है।

इसे भी पढ़े : 

निस्कर्ष

आज इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको Ms Word kya hai? के बारे में बताने का प्रयास किया है। उम्मीद है आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इस आर्टिकल को अपने दोस्तो और सहपाठी के साथ शेयर भी कर सकते है। वही अगर आपके मन में MS Word से संबंधित कोई सवाल आता है तो आप हमसे नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में संपर्क भीं सकते है।

FAQ : MS Word Kya Hai In Hindi

Q1. एमएस वर्ड क्या होता है?

Ans : MS Word एक बेहद ही पॉपुलर सॉफ्टवेयर है जो वर्ड प्रोसेसिंग पर काम करने के साथ साथ DTP पर भी कार्य करता है। MS Word को मुख्य तौर पर documentation से जुड़े हुए कार्य के लिए प्रयोग किया जाता है।
 

Q2. MS Word का फुल फॉर्म क्या हैं?

Ans : MS Word की फुल फॉर्म Microsoft Word है।

Q3. MS Word का दूसरा नाम क्या है?

Ans : MS word का दूसरा नाम Winword भी माना जाता है।

Q4. MS Word कब लॉन्च हुआ ?

Ans : Ms Word को साल 1983 में Microsoft के द्वारा लॉन्च किया गया था। तब से ही यह आज तक का सबसे पॉपुलर Word documentation Software के रूप में माना जाता है।

Post a Comment

0 Comments