माउस क्या है इसके कार्य,प्रकार,फायदे और नुकसान - Mouse Kya Hai in Hindi

हम सभी लोग उस जनरेशन में आते है जिन्होंने कंप्यूटर को इंस्टीट्यूट में जाकर सीखा है। तीन महीना का कोर्स करके कंप्यूटर सीखा है। अगर आप भी उन्ही लोगो में से है तो आप लोगो के टीचर ने भी आपको mouse को ऑपरेट करना सिखाया होगा। साथ ही में काफी बार यह भी चुनौती प्रदान की होगी कि आपको कीबोर्ड को छुए बिना कंप्यूटर को चलाना है तो उस समय आपको mouse की जरूरत होती है।

आज के समय में अधिकांश लोग कंप्यूटर के बजाए लैपटॉप पर काम करते है। सरकारी दफ्तरों में भी कंप्यूटर को रिप्लेस करके अधिकांश जगह पर लैपटॉप का इस्तेमाल बढ़ा दिया गया है। लेकिन उसके बावजूद भी आज भी कंप्यूटर का उपयोग किया जाता है। वही अगर कंप्यूटर का उपयोग कर रहे है तो आपको Mouse की जरूरत ही है।

अगर आपको इस बात की जानकारी नही है कि यह Mouse kya hai? कैसे काम करता है?, इसके कितने प्रकार होते है? तो आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना चाहिए। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको mouse और उससे संबंधित विषय के बारे में जानकारी प्रदान करने का प्रयास करेंगे।

माउस क्या है? – What is Mouse in Hindi

Mouse computer का एक input device है। इनपुट डिवाइस वो डिवाइस होते है जिससे हम कंप्यूटर में command देते है। Mouse का मुख्य काम कंप्यूटर के अंदर मौजूद arrow को direction देने में किया जाता है। इसी कारण से Mouse को एक Pointing Device के रूप में भी माना जाता है। आपके पास अगर keyboard नही भी है तो आप Mouse के द्वारा computer को ऑपरेट कर सकते है।

माउस की परिभाषा क्या है?

Mouse एक Pointing Device होता है। इसकी मदद से आप computer के Display Screen को ऑपरेट कर सकते है। आप Mouse के माध्यम से point,select, click, drag, drop और scroll down या Scroll up के function को पूरा कर सकते है। उसके अलावा mouse से आप Select भी कर सकते है।

माउस के अविष्कारक कौन है?

कंप्यूटर के लिए माउस को सबसे उपयोगी आविष्कार में से एक माना जाता है। Mouse का आविष्कार Douglas C. Engelbart ने वर्ष 1968 में किया था। इन्हे ही माउस के आविष्कारक के रूप में जाना जाता है।

माउस इतिहास क्या है?

ऐसे माना जाता है कि Douglas C. Engelbart ने Mouse का आविष्कार 1960 में किया था। लेकिन उन्होंने अपने नाम पर Mouse का patent 1968 में कराया था।

माउस का उपयोग पहली बार वर्ष 1973 में जेरोक्स ऑल्टो कंप्यूटर सिस्टम में किया गया था। पहला mouse लकड़ी का बना हुआ था। उस समय का माउस आज के माउस से काफी बड़ा था। इस माउस में केवल एक बटन होता था जो राइट हैंड साइड पर मौजूद हुआ करता था।

माउस का फुल फॉर्म क्या है – Mouse Full Form in Hindi

Mouse की फुल फॉर्म की बात करे तो यह Manually operated user selection equipment के नाम से जाना जाता है। Mouse एक Hardware Device है जिसका काम Computer को ऑपरेट करने के लिए किया जाता है।

माउस के पार्ट्स क्या है?

Mouse दिखने में जितना सिंपल और छोटा दिखाई देता है। उतने ही अधिक पार्ट माउस में होते है। माउस के ऊपरी भाग में 2 Button, एक Wheel और एक बॉल दिखाई देती है।

Mouse के अंदर एक circuit board भी मौजूद होता है। जिसके साथ में wire भी लगी होती है।  हम नीचे दिए गए सेक्शन में माउस के सभी पार्ट्स और उनके वर्किंग के बारे में आपको बताने के बारे में प्रयास करेंगे।

Left Button

माउस के अंदर यह लेफ्ट बटन सबसे अधिक उपयोग किया जाता है।  इस बटन के द्वारा आप कंप्यूटर में सभी जरूरी कार्य कर सकते है। आप इस बटन से फाइल को ओपन, किसी भी प्रोग्राम को क्लोज कर सकते है। अगर आप एक बार Left Button को क्लिक करते है तो इसे Left Click कहते है। जब आप दो बार Left Button को click करते है तो उसे Double Click के नाम से जाना जाता है।

Right Button

माउस के अंदर right Button का काम कंप्यूटर के अंदर sub Folder को ओपन करने के लिए किया जाता हैं। Right Button का केवल इतना ही काम कंप्यूटर में होता है।

Wheel

Left Button और Right Button के बीच में एक पहिया जैसा पार्ट भी मौजूद होता है। इस wheel का काम computer Screen को scroll करने के लिए किया जाता है। इसी कारण से काफी लोग इस Scroll Button के रूप में भी जानते है।

Ball and Led

माउस के निचले हिस्से में एक बॉल मौजूद होती है। जब माउस को मूव किया जाता है तो वो बॉल भी मूव करती है। जिससे कंप्यूटर स्क्रीन पर मौजूद arrow भी उसी के अनुरूप move करता हैं। अगर आपका Mouse Mechanical Mice है तो उसके बॉल का इस्तेमाल किया जाता है। वही अगर आपका mouse Optical है तो Ball की जगह LED का उपयोग किया जाता है।

Circuit Board

Mouse के अंदर Circuit Board भी मौजूद होते है। इसके अंदर कई तरह के electronic component का प्रयोग किया जाता है। इन electronic component के माध्यम से ही mouse और Computer के बीच में सिग्नल एक्सचेंज होते है।

माउस के प्रकार क्या है? – Types Of Mouse in Hindi

वैसे देखा जाए तो आज माउस के काफी सारे प्रकार मार्केट में मौजूद है। Mouse को मुख्य तौर पर उनके Look, Interface और Connectivity के आधार पर बांटा जाता है। आज के समय में देखा जाए तो सबसे अधिक Optical Mouse का उपयोग किया जाता है। तो चलिए इस सेक्शन में माउस के प्रकार को जानने का प्रयास करते है,

Corded Mouse

इन माउस को कंप्यूटर से कनेक्ट करने के लिए आपको Cable का प्रयोग करना होता है। Cable के द्वारा ही आप Mouse में Power supply जाती है। इस तरह के mouse को ऑपरेट करने के लिए external power supply की जरूरत नही होती है।

इस तरह के माउस का एक्यूरेसी लेबल भी काफी अच्छा माना जाता है।  इस तरह के माउस में data transfer करते समय भी कोई परेशानी नही देखी जाती है।

Cordless Mouse

इस तरह के माउस को कंप्यूटर से कनेक्ट करने के लिए Cable का उपयोग नहीं करना होता है।  आप इन माउस को cable के बजाय Bluetooth, infrared और Radio waves के द्वारा एक दूसरे से कनेक्ट किया जाता है। इसी कारण से इसे Wireless mouse के नाम से भी जाना जाता है।

इन माउस में एक USB Receiver का उपयोग किया जाता है। जिसे हमे कंप्यूटर के USB Ports में लगाना होता है। इस तरह से यह Mouse Device से signal को receive करता है और उसके अनुरूप काम करता है।

Optical Mouse

यह Mouse signal ट्रांसफर करने के3 लिए light source का इस्तेमाल करते है।  इन Mouse में LED या Light Detector लगा होता है। यह mouse surface related Movement को लाइट के अनुरूप Detect करता है। Optical Mouse की बात करे तो यह पुराने Mechanical Mouse का एक advanced रूप माना जाता है। इन Mouse में maintenance का cost काफी कम होता है।

Mechanical Mouse

इन Mouse के अंदर बॉल का प्रयोग किया जाता है। जब माउस के निचले हिस्से में यह बॉल मूव करती है। उसके अनुरूप ही कंप्यूटर स्क्रीन पर मौजूद arrow काम करता है। इन Mechanical Mouse का प्रयोग होना आज कल बंद हो गया है। आज इन mouse की जगह पर Optical Mouse का प्रयोग किया जाता है।

Trackball Mouse

इस Trackball Mouse की बनावट भी काफी हद तक Optical Mouse के अनुरूप ही बनाई गई है। इन mouse को नियंत्रण करने के लिए ट्रैकबॉल का इस्तेमाल किया जाता है।

इन माउस के द्वारा कंप्यूटर स्क्रीन पर मौजूद arrow को घुमाने के लिए बॉल को घुमाना होता है। इस माउस को नियंत्रण में लाने में काफी समय लग सकता है।

Stylus  Mouse

इन Stylus  Mouse को G Stick mouse के नाम से भी जाना जाता है। Stylus Mouse को Gordon Stewart के द्वारा बनाया गया था। इसी के कारण इस mouse का नाम G Stick mouse रखा गया है

माउस कैसे काम करता है?

जिस तरह माउस के कई प्रकार है इसी तरह माउस के काम करने के तरीके में भी अंतर देखने को मिलता है। आज के समय में 90 प्रतिशत से भी अधिक जगह पर Optical Mouse का प्रयोग किया जाता है। इसी कारण से हम आपको आज Optical Mouse के काम करने के तरीके के बारे में ही जानकारी प्रदान करेंगे।

इन Optical Mouse के पीछे एक LED लगी हुई होती है। यही Light Mouse के नीचे मौजूद Photocell पर reflect होती है। इस Photocell के अंदर भी एक Lens लगा होता है। जो आपके Reflected Light को magnify करती है। इसी के आधार पर माउस आपके हाथो के मूवमेंट के अनुरूप मूव करता है।

जब आप माउस को मूव करते है तो माउस में मौजूद रिफ्लेक्टर लाइट की भी डायरेक्शन बदलती है। इसके बाद माउस भी कंप्यूटर स्क्रीन पर मौजूद arrow को आपके हाथ में अनुरूप मूव करने में सक्षम हो पाता है।

Mouse को कैसे चलाते है?

आपको अगर Mouse को चलाना नहीं आता है तो आपको इस सेक्शन को अंत तक पढ़ना चाहिए। इस सेक्शन के माध्यम से हम आपको Mouse को कैसे चलाते है? को steps के माध्यम से बताने का प्रयास करेंगे।

  • कंप्यूटर स्क्रीन पर मौजूद cursor या पॉइंट को मूव करने के लिए आपको हाथ से माउस को मूव करना होगा। आप जैसे जैसे अपने हाथ को माउस के साथ मूव करेंगे। उसी आधार पर वो प्वाइंटर भी मूव करेगा।
  • किसी भी कंप्यूटर फाइल्स को खोलने के लिए आपको हाथो से पॉइंटर को फाइल्स पर ले जाकर left button को एक बार क्लिक करना होगा। आप इसी तरह से कंप्यूटर में किसी भी फाइल्स को ओपन कर सकते है।
  • आप पर एक फाइल्स को दूसरी जगह पर मूव कर रहे है तो आपको उस फाइल्स पर माउस के द्वारा क्लिक करके उन्हे Drag और drop कर देना होगा।
  • अगर आप किसी डॉक्यूमेंट को पढ़ रहे है तो आपको पेज को up या down करने के लिए scroll पर क्लिक करना होगा।
  • माउस के राइट बटन को क्लिक करके आप किसी भी फाइल्स को copy, paste, cut, delete, rename कर सकते है।

माउस के कार्य क्या है?

अगर आपको लगता है कि माउस का एकमात्र काम कंप्यूटर स्क्रीन पर arrow को मूव करना होता है तो आप गलत है। Mouse एक और भी बहुत से काम होते है। जिसके बारे में हमने नीचे पॉइंट्स के द्वारा बताने का प्रयास किया है।

  • माउस computer Screen पर arrow को कही पर ले जा सकती है।
  • माउस के द्वारा आप फाइल्स को ओपन कर सकते है। साथ ही में कई सारे फाइल्स को भी एक साथ Select कर सकते है।
  • आप माउस के द्वारा एक फाइल्स को कंप्यूटर के दूसरे किसी जगह पर भी आसानी से मूव कर सकते है।
  • आप कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख रहे किसी भी फाइल्स, वीडियो और ऑडियो को माउस के लेफ्ट साइड के बटन को double click करके ओपन कर सकते है।
  • अगर आप चाहे तो आप कंप्यूटर स्क्रीन पर किसी भी प्रोग्राम को माउस के द्वारा close कर सकते है।
  • आप माउस के Scroll button के द्वारा कंप्यूटर स्क्रीन पर स्क्रॉल कर सकते है।
  • माउस के द्वारा आप कंप्यूटर में ग्राफिक डिजाइनिंग का काम भी कर सकते है।

माउस के फायदे क्या है? – Advantages Of Mouse in Hindi 

  • माउस के द्वारा आप कंप्यूटर को काफी हद तक ऑपरेट कर सकते है। अगर आपको कंप्यूटर के कीबोर्ड को चलाना नहीं है तो भी आप कंप्यूटर के काफी हद तक आसानी से माउस के माध्यम से चला सकते है।
  • इस माउस के द्वारा आप एक साथ कई सारी फाइल्स को सेलेक्ट कर सकते है।
  • आप चाहे तो आप माउस के द्वारा किसी भी फाइल्स को जगह से दूसरी जगह पर ले जा सकते है।
  • आप माउस की मदद से किसी भी इमेज के साइज को छोटा बड़ा कर सकते है।
  • आप माउस के left Button पर Double Click करके Files या folder को open कर सकते है।
  • किसी भी पेज को माउस के द्वारा आप scroll up या down भी कर सकते है।
  • आपके पास अगर अभी तक घर में या ऑफिस में desktop computer ही है तो माउस आपके efficiency को बढ़ा सकता है।

माउस के नुकसान क्या है? – Disadvantages Of Mouse in Hindi

  • माउस का इस्तेमाल करने के लिए अपने पास प्लेन सर्फेस का होना जरूरी हैं। आप माउस का इस्तेमाल किसी भी तरह के surface पर नही कर सकते है।
  • आप माउस को कंप्यूटर के पास रखकर ही इस्तेमाल कर सकते है। ऐसा इसलिए है क्योंकि अधिकतर माउस कंप्यूटर से वायर के साथ जुड़े होते है और उन्हे कंट्रोल करने के लिए आपको उन्हे कंप्यूटर के पास ही रखना होता है।
  • इन Wireless Mouse की बात करे तो इनकी बैटरी काफी जल्दी drain हो जाती है। जिसके कारण इनका भी उपयोग करना बेकार ही है।
  • अगर आप माउस का काफी अधिक उपयोग करते है तो उससे स्ट्रेन इंजरी होने का खतरा होता है। जो आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।
  • आज के समय में हम जिन Optical Mouse का प्रयोग करते है वो समय के साथ अपनी accuracy को खो देते है।

Mouse का भविष्य क्या है?

जिस तरह से टेक्नोलॉजी के अंदर advancement देखने को मिल रही है। उसी के अनुरूप Mouse के स्ट्रक्चर और फंक्शन और वर्किंग में भी समय के साथ तब्दीली देखने को मिली है।

अगर हम माउस के भविष्य की बात करे तो हो सकता है आज से 10 साल बाद माउस की जरूरत ही खत्म हो जाए। Artificial Intelligence के advancement के कारण लोग voice commands ज्यादा देने लगे है। आने वाले 10 साल में इसमें कई गुना की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

इसी कारण से हम कह सकते है कि आने वाले सालों में mouse की जरूरत ही नही होगी। जिसके कारण माउस का फ्यूचर अब ज्यादा बचा नही है।

इसे भी पढ़े :

निष्कर्ष

आज इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको आपको Mouse kya hai? और उससे संबंधित हर तरह की जानकारी आपके सामने रखने का प्रयास किया है। उम्मीद है आपको माउस के काम करने के तरीके, उनके फायदे और नुकसान सब अच्छे से समझ आए होंगे। अगर आप मन में mouse Kya hai? से संबंधित कोई भी सवाल आता है तो आप हमसे नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में संपर्क कर सकते है।

FAQ : Mouse Kya Hai In Hindi

Q1. माउस के माध्यम में मौजूद पहिया का क्या काम है?

Ans : माउस के left Button और Right Button के बीच में मौजूद पहिए को Scroll Wheel के नाम से जाना जाता है। यह Scroll Wheel आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर मौजूद किसी भी फाइल के पेज को up और down करने में उपयोग किया जाता है।
 

Q2. Mouse Pad क्या होता है?

Ans : जब आप माउस को मूव करते है उसके नीचे जो पैड मौजूद होता है उसे ही mouse pad के नाम से जाना जाता है। आज के समय में हम लोग जिन optical mouse का प्रयोग करते है। उनको अच्छे से चलाने के लिए आपको Mouse pad की जरूरत होती ही है।

Q3. क्या बिना माउस के कंप्यूटर चला सकते हैं?

Ans : जी हां, आप बिना माउस के भी कंप्यूटर चला सकते है। लेकिन उसके लिए आपको काफी सारे short cut keys को याद करना होगा। साथ ही आपको Keyword के द्वारा कोई इनपुट दर्ज करने में काफी समय लग सकता हैं। अगर आपके पास एक अच्छी memory और काफी समय है तो आप माउस के बिना भी कंप्यूटर चला सकते है।

Q4. Mouse की Full Form क्या है?

Ans : Mouse के जनक Douglas C. Engelbart को माना जाता है। उनके द्वारा दुनिया का पहला माउस बनाया गया था।

Q5. माउस को और किस नाम से पुकारा जाता है?

Ans : यह माउस एक इनपुट प्वाइंटिंग डिवाइस है। इसी कारण से माउस को काफी लोग pointer के नाम से भी जानते है।

Q6. Touchpad क्या है?

Ans :  Touchpad भी Mouse की तरह ही एक Input Pointing Device ही होता है। इसका इस्तेमाल लैपटॉप में स्क्रीन पर मौजूद cursor को मूव करने के लिए किया जाता है। आप जो भी काम Computer के अंदर माउस से कर पाते है। वही सब काम आप Laptop में Touchpad के माध्यम से कर पाते है।
 

Post a Comment

0 Comments