कंप्यूटर क्या है कंप्यूटर की विशेषताए ,प्रकार ,उपयोगिता ,फायदा ,नुकसान – Computer Kya Hai in Hindi

आज के समय में कंप्यूटर का इस्तेमाल ज्यादातर सभी लोगों के द्वारा किया जाता है कुछ लोग अपना इंटरटेनमेंट करने के लिए जैसे कि Games, Movie देखने के लिए इसका उपयोग करते हैं।  

जबकि कुछ लोगों के द्वारा कंप्यूटर का इस्तेमाल अपने कार्य को आसान करने के लिए किया जाता है जैसे कि फाइल बनाना, लोगों का डाटा स्टोर करना, Notes बनाना ऐसे सैकड़ों कार्य हैं जिनको कंप्यूटर पर आसानी से किया जाता है। 

यदि आप इन सभी लोगों से जोकि कंप्यूटर का इस्तेमाल काफी लंबे समय से करते आ रहे हैं मालूम करें कि आखिर Computer Kya Hai और यह किस प्रकार कार्य करता है तो उनमें से शायद कुछ लोग ही आपके प्रश्न का जवाब दे पाएंगे।  

आज हम आपको कंप्यूटर से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी जैसे कि कंप्यूटर क्या है तथा कंप्यूटर की परिभाषा क्या है, कंप्यूटर का पूरा नाम क्या है,  कंप्यूटर किसे कहते हैं और यह कितने प्रकार के होते हैं जैसी सभी जानकारी इस पोस्ट में देने वाले हैं।    

Table of Contents

Computer का पूरा नाम क्या है – Full Form of Computer in Hindi

आप सभी लोगों को कंप्यूटर के बारे में बेसिक जानकारी होनी आवश्यक है आप चाहे कंप्यूटर का इस्तेमाल करते हो या नहीं क्योंकि इस प्रकार की सामान्य जानकारी का पता होना जरूरी है।   

आपको पता  है की कंप्यूटर शब्द C.O.M.P.U.T.E.R  अंग्रेजी शब्दों को मिलाकर बनाया गया है यहां पर प्रत्येक शब्द का अपना अर्थ होता है जी की संपूर्ण जानकारी हम आपको नीचे उपलब्ध करा रहे हैं।  

  • C – Commonly
  • O – Operated 
  • M – Machine 
  • P – Particularly 
  • U – Used in 
  • T – Technical 
  • E – Education 
  • R – Research  

अब आप कंप्यूटर का पूरा नाम तथा उसकी Full Form के बारे में जानते हो जान गए होंगे आप कोशिश करें कि इसकी Full Form को आप याद कर लें।    

कंप्यूटर क्या है? – what is Computer in Hindi

सबसे पहले हम आपको कंप्यूटर की सामान्य परिभाषा बताएंगे तथा इसके बाद इस परिभाषा को एक सरल भाषा में आपको समझाने की कोशिश करेंगे।  

परिभाषा के अनुसार कंप्यूटर एक ऐसी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है जो User द्वारा दिए गए इनपुट को Process या प्रक्रिया करने के बाद आउटपुट (या सूचनाओं को रिजल्ट के रूप में प्रदर्शित करता है) में बदल देती है।     

अभी आपने ऊपर कंप्यूटर की परिभाषा को जाना है अब इस परिभाषा को हम आपको एक सरल भाषा में समझाने की कोशिश करते हैं ताकि आप आसानी से समझ पाए की कंप्यूटर क्या है, और कंप्यूटर किसे कहा जाता है।

कंप्यूटर का इतिहास – History of Computer in Hindi 

आपने बहुत अच्छी तरीके से कंप्यूटर क्या होता है के बारे में जान लिया है इसके साथ साथ आपको इस डिवाइस के इतिहास के बारे में भी जानकारी होनी चाहिए। कंप्यूटर के इतिहास के बारे में बात करें तो इसकी खोज और विकास का इतिहास 2500 साल से भी ज्यादा पुराना है।

वैसे तो कंप्यूटर के विकास में बहुत सारे लोगों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया था लेकिन सबसे अधिक महत्वपूर्ण योगदान कंप्यूटर के क्षेत्र में चार्ल्स बैबेज के योगदान को माना जाता है। क्योंकि सबसे पहले उन्होंने ही Analytical Engine नाम की एक बहुत ही शक्तिशाली और पूरी तरीके से स्वचालित मशीन तैयार की थी।

यही मशीन आगे चलकर आधुनिक कंप्यूटर का आधार बनी। वैसे तो कंप्यूटर का इतिहास बहुत पुराना है लेकिन जैसे-जैसे कंप्यूटर का विकास होता रहा वैसे वैसे उन्हें अलग-अलग पीढ़ियों मतलब Generation में विभाजित किया गया। नीचे हम आपको एक तालिका के माध्यम से कंप्यूटर की अलग-अलग पीढ़ियों के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

1

प्रथम पीढ़ी 

1942-1955

Vacuum Tube

2

द्वितीय पीढ़ी 

1955-1964

Transistor

3

तृतीय पीढ़ी 

1964-1975

Integrated Circuit(IC)

4

चतुर्थ पीढ़ी 

1975-1990

VLSI 

5

पंचम पीढ़ी

1990-वर्तमान समय तक

ULSI, AI

कंप्यूटर कैसे काम करता है

ऐसी कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जोकि यूज़र द्वारा, यानी कि वह व्यक्ति जो Device को इस्तेमाल करता है यदि हम कंप्यूटर का इस्तेमाल कर रहे हैं तो हम User कहलाते हैं। यूज़र द्वारा Input किए गए डेटा यानी कि जो कुछ भी हम कंप्यूटर में अंकित करते हैं वह Input Data कहलाता है।        

Input data हमेशा इनपुट डिवाइस जैसे कि कीबोर्ड या माउस के द्वारा दिया जाता है और यह Alphabet तथा Numeric दोनों में से किसी भी प्रकार का या दोनों प्रकार का हो सकता है।     

User द्वारा दिए गए Input को यह इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस प्रोसेस करने के बाद सूचनाओं को रिजल्ट के रूप में आपके सामने प्रदर्शित करती है, इस प्रकार की Electronic Device को ही कंप्यूटर कहा जाता है।    

आइए इसको और अधिक सरल भाषा में समझा जाए तो कंप्यूटर एक ऐसे Electronic Device है जिसके अंदर आप इनपुट के रूप में कोई भी सूचना लेते हैं तो उस सूचना को यह प्रोसेस करने के बाद आपके सामने आउटपुट के रूप उस सूचना का रिजल्ट प्रदर्शित करता है।   

यदि इसको आपको एक उदाहरण के द्वारा समझाया जाए तो आपने केलकुलेटर तो अवश्य देखा होगा यदि आप केलकुलेटर के द्वारा कोई भी जोड या घटाना करते हैं तो उसका रिजल्ट आपको केलकुलेटर कुछ ही सेकंड में दे देता है।

आप केलकुलेटर में जोड़ या घटना करने के लिए जो संख्या अंकित करते हैं वह इनपुट होती है और जोड़ करने के बाद जो आपको रिजल्ट प्राप्त होता है वह आउटपुट होता है। 

इसे भी पढ़े :

कंप्यूटर से संबंधित Device

कंप्यूटर से संबंधित मुख्य रूप से तीन प्रकार की Device होती हैं जिनको हम Input, Processor, Output के नाम से जानते हैं। यह सभी डिवाइस किसी भी कंप्यूटर के कार्य को करने के लिए आवश्यक है इन सब के बारे में एक-एक करके जानकारी हम आपको नीचे उपलब्ध करा रहे है। 

1. Input Device

कंप्यूटर से संबंधित सबसे पहली डिवाइस इनपुट डिवाइस और यह किसी भी कंप्यूटर को कार्य करने के लिए बहुत जरूरी है कोई भी कंप्यूटर संबंधित कार्य करते हैं तो आपको उसके लिए सबसे पहले इनपुट देनी होती है और यह इनपुट डिवाइस Keyboard, Mouse, Mic Etc इनमें से कोई भी हो सकती है।     

यदि आपको कंप्यूटर पर किसी प्रकार की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो उसके लिए आपको सबसे पहले टाइप करना होता है कि आपको किस प्रकार की जानकारी चाहिए।

उदाहरण के लिए यदि आप कंप्यूटर के द्वारा कोई गुणा करना चाहते हैं तो आपको गुणा करने के लिए अंकों को टाइप करने की आवश्यकता होगी इसके लिए आप Keyboard का इस्तेमाल करते हैं।  

कंप्यूटर पर Right से Left या ऊपर से नीचे जाने के लिए आपको एक और अन्य डिवाइस की आवश्यकता होती है इसको Mouse कहा जाता है आप बिना माउस के कंप्यूटर पर पूरी तरह से जानकारी प्राप्त करने में सक्षम नहीं हो पाएंगे।   

2. CPU या Processor

आप अपने कंप्यूटर पर कोई भी इनपुट डालते हैं तो उस इनपुट से संबंधित आपको जानकारी प्राप्त होती है यह जानकारी आपको CPU या Processor के द्वारा उपलब्ध कराई जाती है। 

यदि आपके कंप्यूटर में Processor नहीं होगा तो आप कोई भी जानकारी प्राप्त नहीं कर पाएंगे कंप्यूटर के लिए सबसे ज्यादा मुख्य Device CPU ही होती है। कंप्यूटर के अंदर प्रोसेसर का कार्य आपके द्वारा डाली गई इनपुट को Analysis करके उससे संबंधित रिजल्ट पेश करना है।      

आपके कंप्यूटर में जितना अधिक उत्तम क्वालिटी वाला CPU होगा आपको रिजल्ट और कंप्यूटर की Stability और Performance उतनी ही अच्छी देखने को मिलती है।   

3. Output Device

यह भी कंप्यूटर का एक अभिन्न अंग है यदि आपने कोई भी जानकारी कंप्यूटर के द्वारा प्राप्त की और आप उस जानकारी को देख ही नहीं पाए तो जानकारी प्राप्त करने का क्या फायदा। 

जी हां कंप्यूटर की Output ऐसी डिवाइस होती हैं जो आपके द्वारा मांगी गई जानकारी को दिखाने का कार्य करती है उदाहरण के लिए Monitor एक आउटपुट डिवाइस है। 

यदि आपके कंप्यूटर में Monitor नहीं होगा तो आपको अपनी जानकारी को नहीं देख पाएंगे इसलिए आउटपुट डिवाइस कंप्यूटर के लिए बहुत ही ज्यादा आवश्यक है। 

यदि किसी व्यक्ति को Monitor के बारे में जानकारी नहीं है कि Monitor किसको कहा जाता है तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आप कंप्यूटर में जिस Screen पर Total Information देखते हैं उसी को Monitor कहा जाता है।    

Computer कितने प्रकार के होते हैं – Types Of Computer in Hindi

कंप्यूटर के बारे में बात की जाए तो मुख्य रूप से कंप्यूटर तीन प्रकार के होते हैं जिनमें से पहला कंप्यूटर Analog Computer होता है, कंप्यूटर का दूसरा प्रकार Digital Computer तथा तीसरे प्रकार के कंप्यूटर Hybrid Computer होते हैं। 

Digital Computer भी चार प्रकार के होते हैं, इस प्रकार के कंप्यूटर के अंदर Mini Computer, Micro Computer, Mainframe Computer , Supercomputer आते हैं।     

1. Analog Computer

Analog Computer का उपयोग मुख्य रूप से चिकित्सा और विज्ञान के क्षेत्र में किया जाता है और यह सभी कंप्यूटर सिग्नल पर आधारित होते हैं यह निरंतर सिग्नल देते रहते हैं। 

इस प्रकार के सभी कंप्यूटर इनपुट को Analog Data या Signal के रूप में ग्रहण करते हैं तथा इसके बाद इस डाटा को प्रोसेस करने के बाद रिजल्ट भी सिग्नल या एनालॉग के रूप में ही देते हैं। 

यदि आपको भौतिक मात्राएं जैसे कि ताप, दाब, समय लंबाई, चौड़ाई, ऊंचाई इत्यादि की गणना करनी होती है तो भी इसी प्रकार के कंप्यूटर का उपयोग किया जाता है। 

यदि एनालॉग कंप्यूटर के उदाहरण के बारे में बात की जाए तो स्पीडोमीटर, थर्मामीटर इत्यादि इसी प्रकार के कंप्यूटर पर आधारित हैं।  

2. Digital Computer

आज के वर्तमान समय में जिस कंप्यूटर का सबसे ज्यादा उपयोग हो रहा है वह कंप्यूटर डिजिटल कंप्यूटर है, इस कंप्यूटर का सबसे अधिक उपयोग करने का मुख्य कारण बाइनरी नंबर सिस्टम पर आधारित होना है। 

जी हां सारे के सारे डिजिटल कंप्यूटर बाइनरी नंबर सिस्टम पर आधारित होते हैं, आप अपनी विभिन्न प्रकार की गणना करने के लिए जिस कंप्यूटर का उपयोग करते हैं वह सभी कंप्यूटर बाइनरी सिस्टम पर आधारित हैं।     

सभी प्रकार के डिजिटल कंप्यूटर माइक्रोप्रोसेसर पर आधारित होते हैं और यदि इनके उदाहरण की बात की जाए तो लैपटॉप, कंप्यूटर इसी प्रकार के कंप्यूटर के अंतर्गत आते हैं।   

3. Hybrid Computer

यह कंप्यूटर एनालॉग और डिजिटल कंप्यूटर दोनों को मिलाकर बनाया जाता है तथा इसका उपयोग वहां पर किया जाता है जहां पर एनालॉग और डिजिटल दोनों प्रकार की गणना करनी होती है।  

आपको Hybrid कंप्यूटर के अंदर एनालॉग और डिजिटल दोनों प्रकार के कंप्यूटर के गुण देखने को मिलते हैं यह कंप्यूटर एनालॉग और बायनरी दोनों प्रकार के अंकों को अच्छी प्रकार से समझ लेता है। 

यह कंप्यूटर आप को सबसे अधिक चिकित्सा के क्षेत्र में देखने को मिलते हैं ICU और डायलिसिस मशीन में सबसे अधिक इसी कंप्यूटर का उपयोग किया जाता है।

कंप्यूटर की प्रमुख विशेषताएं

कंप्यूटर में ऐसी बहुत सारी विशेषताएं होती हैं जिनकी वजह से इसका इस्तेमाल बहुतायत किया जाता है नीचे कंप्यूटर की विशेषता के बारे में बताया गया है।

1. Speed

बड़ी मात्रा में डाटा संशोधित करने के लिए कंप्यूटर बहुत गति से काम करते हैं। यह इंसान के मुकाबले कई गुना अधिक तेज होता है। कंप्यूटर की मदद से बहुत बड़ी और जटिल घटनाएं बहुत आसानी से और कम समय में की जा सकती हैं।

2. Accuracy

कंप्यूटर की मदद से किसी भी करना का बिल्कुल सटीक परिणाम प्राप्त किया जा सकता है। अधिकतर वैज्ञानिक और अनुसंधान जैसे कार्यों में जहां सूक्ष्म डाटा की जरूरत होती है वहां पर कंप्यूटर का इस्तेमाल सटीक परिणाम प्राप्त करने के लिए किया जाता है। कंप्यूटर इंसान के मुकाबले बहुत अधिक यथार्थ होते हैं।

3. Reliability

जहां तक कंप्यूटर के बारे में बात करें तो यह बहुत अधिक विश्वसनीय होते हैं और इन्हें इसी तरह की विश्वसनीयता के लिए बनाया जाता है। इसका मतलब है कि कंप्यूटर बिना टूटे या खराब हुए बहुत अधिक लंबे समय तक पूरी यथार्थता के साथ काम कर सकते हैं।

4. Versatility

उद्देश्य की एक विस्तृत श्रृंखला प्राप्त करने के लिए कंप्यूटर का इस्तेमाल करना बहुत अधिक जरूरी हो जाता है। कंप्यूटर की यही विशेषता उन्हें विज्ञान और इंजीनियरिंग के साथ-साथ मनोरंजन और व्यवसाय के अलावा उन्हें अन्य क्षेत्रों में भी काम करने की अनुमति प्रदान करती है।

कंप्यूटर का इस्तेमाल

आज के जमाने में कंप्यूटर का इस्तेमाल हर एक स्थान पर किया जा रहा है। आज यह इंसान की सबसे बड़ी जरूरतों में से एक बन गया है। Computer का इस्तेमाल बहुत सारे स्थानों पर किया जाता है जिनमें से कुछ के बारे में नीचे बताया है।

1. शिक्षा

शिक्षा के क्षेत्र में कंप्यूटर आज एक बहुत ही महत्वपूर्ण और अभिन्न अंग है। कंप्यूटर की मदद से आज बच्चों की सीखने और समझने की क्षमता को बढ़ाया जाता है। स्कूल में ऐसे बहुत सारे काम होते हैं जैसे रिपोर्ट बनाना, सीट बनाना, आर्ट बनाना आदि जिनमें कंप्यूटर सामान्य रूप से इस्तेमाल किया जाता है।

2. बैंकिग

बैंक में लगभग सभी प्रकार के कामों के लिए कंप्यूटर इस्तेमाल किया जाता है। पासबुक प्रिंट करना, खाते की जानकारी निकालना, पैसे जमा और निकालने में भी कंप्यूटर सामान्य रूप से इस्तेमाल होता है।

3. चिकित्सा

मेडिकल क्षेत्र में भी बहुत ही सामान्य रूप से कंप्यूटर इस्तेमाल किया जाता है। MRI, CT Scan, Color Doppler जैसे अत्याधुनिक प्रशिक्षण में कंप्यूटर की मदद ली जाती है।

4. विज्ञान

इस समय विज्ञान के क्षेत्र में जो नई-नई खोज और अनुसंधान होती हैं उन्हें करने में मुख्य रूप से कंप्यूटर की मदद ली जाती है। विज्ञान के क्षेत्र में कंप्यूटर एक जरूरी अंग के रूप में काम करता है।

5. ऑफिस

आमतौर पर ऑफिस में जितने भी क्रियाकलाप किए जाते हैं उन्हें कंप्यूटर के बिना करना संभव नहीं है इस वजह से कंप्यूटर ऑफिस का भी एक अभिन्न अंग है।

6. दैनिक जीवन

दैनिक जीवन में आप मोबाइल फोन, टीवी, वाशिंग मशीन आदि के रूप में कंप्यूटर का इस्तेमाल करते हैं। आज कंप्यूटर के बिना दैनिक जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती।

7. मनोरंजन

मनोरंजन के लिए भी लोग कंप्यूटर का इस्तेमाल करते हैं जैसे गेम खेलना, मूवी देखना, गाने सुनना आदि।

8. रक्षा और सैन्य क्षेत्र

रक्षा और सैन्य क्षेत्र में कंप्यूटर का बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान और योगदान है। कंप्यूटर की वजह से आज के जमाने में ऐसी तकनीकी विकसित की गई हैं जिनके द्वारा दुश्मन के हथियारों को पल भर में नष्ट किया जा सकता है।

9. सरकारी दफ्तर

सरकारी दफ्तरों में कंप्यूटर के इस्तेमाल की वजह से लोगों को काफी सुविधा प्रदान होती है और उनके काम जल्द सम्पन्न किए जाते हैं।

10. बिजनेस

अपने बिजनेस का विस्तार करने के लिए हर एक बिजनेसमैन सामान्य रूप से कम्प्यूटर का इस्तेमाल करता है। बिजनेस का विस्तार करने के लिए कंप्यूटर एक बहुत ही जरूरी टूल हो गया है।

कंप्यूटर के फायदे – Advantage Of Computer in Hindi 

आधुनिक युग में कंप्यूटर के बहुत सारे फायदे हैं जिनमें से मुख्य फायदों के बारे में नीचे बताने का प्रयास किया गया है।

  • कंप्यूटर के संबंध में सबसे अच्छी चीज है उसकी गति। कंप्यूटर अपनी गति की बदौलत ही मुश्किल से मुश्किल काम कुछ ही सेकंड में पूरे कर लेता है। कंप्यूटर के इस्तेमाल से समय की काफी बचत होती है।
  • दुनिया के किसी भी कोने में बैठा व्यक्ति कंप्यूटर के मदद से संचार कर सकता है।
  • इंटरनेट से जुड़ी हर एक जानकारी कंप्यूटर की मदद से आप तक पहुंचती है।
  • गति के साथ-साथ कंप्यूटर के द्वारा की गई गणना भी 100% सही होती है।
  • कंप्यूटर एक मशीन है जो कि थकती नहीं है इस वजह से कंप्यूटर से अधिक से अधिक काम लिया जा सकता है।
  • मल्टीटास्किंग कंप्यूटर की प्रमुख विशेषता है आप इस विशेषता से कंप्यूटर पर एक साथ कई काम कर सकते हैं।
  • कंप्यूटर में बहुत बड़ी मात्रा में डाटा स्टोर किया जा सकता है। उस डाटा को जरूरत पड़ने पर दोबारा से प्राप्त भी किया जा सकता है।

कंप्यूटर के नुकसान – Disadvantage of Computer in Hindi 

इसमें कोई शक नहीं है कि कंप्यूटर के बहुत सारे फायदे हैं। अनेक फायदों के साथ-साथ यह अत्याधुनिक डिवाइस हमको कुछ नुकसान भी देती है जिनके बारे में नीचे बात की गई है।

  • Computer में Personal और Professional Data रखा जाता है अगर किसी कारणवश आपका कंप्यूटर हैक हो जाता है तो आपकी निजी जानकारियां सार्वजनिक हो सकते हैं।
  • लगातार कंप्यूटर पर काम करने की वजह से आंखों के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी अन्य गंभीर समस्याएं हो जाती हैं। लगातार कंप्यूटर का इस्तेमाल पूरे शरीर के लिए काफी नुकसानदायक होता है।
  • कंप्यूटर पर लगातार बढ़ती निर्भरता पूरे समाज के लिए हानिकारक है। इसी वजह से नई पीढ़ी में चिड़चिड़ापन, गुस्सा और धैर्य की कमी जैसे लक्षण देखे जाते हैं।
  • कंप्यूटर का इस्तेमाल करके बहुत अच्छी-अच्छी चीजें सीखी जा सकती हैं लेकिन अधिकतर युवा इसका इस्तेमाल सिर्फ गेम खेलने, फिल्में देखने और अपना समय बर्बाद करने के लिए करते हैं।
  • ऐसे बहुत सारे क्षेत्र हैं जहां पर इंसानों को कंप्यूटरों के द्वारा Replace कर दिया गया है। कंप्यूटर पर लगातार बढ़ रही निर्भरता की वजह से आने वाले समय में नौकरी प्राप्त करने में कठिनाई हो सकती है।

कंप्यूटर का भविष्य – Future of Computer in Hindi 

तकनीक और इंसान की जरूरत के अनुसार ही कंप्यूटर के विकास में तेजी आ रही है। इसी विकास की वजह से जहां पहले कंप्यूटर एक बड़े घर के आकार जितने होते थे वही आज के जमाने में कंप्यूटर के ऐसे छोटे रूप मौजूद हैं जिन्हें बहुत आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाया जा सकता है।

कंप्यूटर की दिशा में आगे बढ़ने के लिए अभी कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानी कि Artificial Intelligence पर बहुत ज्यादा फोकस किया जा रहा है। इसलिए भविष्य में उस तरह के कंप्यूटरों का निर्माण किया जाएगा जो सभी काम खुद से कर सकते हैं।

विशेषज्ञों का अनुमान है कि इस वजह से इंसानों को बहुत से नुकसान झेलने पड़ सकते हैं लेकिन इसके साथ साथ आने वाले समय में उन कंप्यूटर्स की मदद से मानव संबंधी बहुत सी जटिल समस्याओं को आसानी से सुलझाया जा सकेगा |

निष्कर्ष

इस लेख मे हमने आज आपके साथ Computer Kya Hai के संबंध में जानकारी साझा की है। हम उम्मीद करते हैं कि इस लेख से आपको कम्प्यूटर क्या है और कंप्यूटर कैसे काम करता है आदि के संबंध मे अच्छी और पूरी जानकारी मिली होगी और आप को इस संबंध मे अधिक जानने के लिए किसी अन्य Web Page पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

FAQ : Computer Kya Hai In Hindi

Q1. कंप्यूटर के जनक कौन हैं?

Ans : चार्ल्स बैबेज को कंप्यूटर का जनक कहा जाता है, वह  दार्शनिक, गणितज्ञ, आविष्कारक और यांत्रिक इंजीनियर थे, चार्ल्स बैबेज को कंप्यूटर के पिता के नाम से भी जाना जाता है।

Q2. माउस का दूसरा नाम क्या है?

Ans : माउस के अन्य 2 नाम और भी हैं इसको माउस या पॉइंटर के साथ-साथ पॉइंटिंग डिवाइस के नाम से भी जाना जाता है। 

Q3. सीपीयू को हिंदी में क्या कहते हैं?

Ans : CPU को हिंदी में केंद्रीय संसाधन इकाई के नाम से जाना जाता है। इसे English में Central Processing Unit कहते हैं

Q4. माउस को पहले किस नाम से जाना जाता था?

Ans : Mouse को शुरुआती दिनों बग के नाम से जाना जाता था, बाद में इसका आकार बिल्कुल चूहे की तरह होने के कारण इसका नाम माउस रख दिया गया।

Q5. सबसे पहले कंप्यूटर का नाम क्या है? 

Ans : सबसे पहले कंप्यूटर का नाम एनिऐक था जिसका संक्षिप्त नाम इलेक्ट्रौनिक न्यूमेरिकल इंटीग्रेटर एंड कंप्यूटर रखा गया था।

मेरा नाम शनि कुमार सैनी है मुझे इंटरनेट के जरिये लोगो के साथ जानकारी साझा करना अच्छा लगता है मैं इस ब्लॉग के जरिये लोगो के साथ टेक्नोलॉजी और ऑनलाइन पैसे कमाने का तरीका शेयर करता हु

Leave a Comment