IP एड्रेस क्या है और कितने प्रकार के होते है? - IP Address Kya Hota Hai

अगर आप इंटरनेट की दुनिया में थोड़ा बहुत भी Interest रखते हैं तो आपने कभी ना कभी IP-ADDRESS के बारे में जरूर सुना होगा। हो सकता है आपने Internet, WWW या Network के संबंध में इसके बारे में सुना हो।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि IP Address Kya Hota Hai, IP Address Full Form In Hindi क्या होता है, और आईपी ऐड्रेस कितने प्रकार के होते हैं। अगर आप इन सब के बारे में नहीं जानते हैं तो स्वागत है आपका इस बेहतरीन लेख में क्योंकि यहां पर हम आपको आईपी एड्रेस क्या है के साथ साथ, आईपी एड्रेस का उदाहरण और आईपी ऐड्रेस कैसे चेक करें के बारे में विस्तारपूर्वक बताएंगे।

आईपी एड्रेस क्या है? – What is IP Address in Hindi 

जब आप Online Shopping कर सकते हैं तो सामान आपके घर ही पहुंचता है। हो सकता है कि सामान आपके घर ना पहुंचे किसी और के घर पहुंच जाए लेकिन ऐसा नहीं होता। इसकी एक ही वजह होती है और वह होता है आपके द्वारा दर्ज किया गया Address।

क्योंकि आप जो भी सामान मंगवाते हैं उस पर आपके घर का पता दर्ज होता है इसी वजह से वह सामान बिना किसी बाधा के आपके घर पहुंच जाता है। प्रत्येक घर का एक Unique Address होता है जिसकी मदद से उस घर को ढूंढा जाता है।

अब आप सोच रहे होंगे कि IP Address का सामान्य Address से क्या लेना देना है लेना देना तो नहीं है लेकिन हम उसके आधार पर आपको IP Address के बारे में समझाएंगे।

दोस्तो आप तो जानते ही हैं कि Internet दुनिया का सबसे बड़ा Network है जिसमें दुनिया भर के Computers आपस में जुड़े होते हैं। जब आप Internet से कोई File Download करते हैं तो वह दुनियाभर के Computers को छोड़कर आपके Computer में ही डाउनलोड होती है।

ऐसा इसलिए होता है कि आपकी कंप्यूटर के पास एक Address होता है जिसे हम इंटरनेट की भाषा में IP Address कहते हैं। चलिए अब इसके बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करते हैं।

IP एड्रेस क्या होता है – IP Address Kya Hota Hai

यह वास्तव में संख्याओं का एक Set होता है जो एक Digital Address की तरह काम करता है मतलब यह कंप्यूटर नेटवर्क से जुड़ी Devices की पहचान करने और उनके बीच Data Transfer करने में मदद करता है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह एक Device को Communicate करने में भी Help करता है यहां ध्यान देने योग्य बात है कि हर एक Device के पास एक Unique IP Address होता है जिसकी मदद से उस Device की पहचान होती है।

वास्तव मे Ip Address एक Device का ही नाम होता है जिसकी मदद से उस डिवाइस को पहचाना जाता है। इस प्रकार इंसानों को आपस में एक दूसरे के नाम से पहचाना जाता है उसी प्रकार Devices को आपस में एक दूसरे से IP Address के जरिए पहचाना जाता है।

जब आप अपने मोबाइल फोन या कंप्यूटर को इंटरनेट से जोड़ते हैं तो आपके Internet Service Provider(ISP) के द्वारा आपकी डिवाइस के लिए एक IP Address जारी किया जाता है इसी की मदद से आपकी डिवाइस को पहचाना जाता है।

हमें उम्मीद है कि आप बहुत अच्छी तरह से IP Address के संबंध में जान चुके हैं अब हम आपको इसकी Full Form के बारे में बताते हैं।

IP एड्रेस का पूरा नाम – IP Address Full Form In Hindi

आपको IP Address के पूरे अर्थ के बारे में भी जानकारी होनी चाहिए क्योंकि तभी आप की जानकारी को आईपी ऐड्रेस के संबंध में संपूर्ण समझा जाता है। IP Address की Full Form, Internet Protocol Address होता है।

आईपी एड्रेस का उदाहरण – Example Of IP Address in Hindi 

माना आप इंटरनेट पर किसी संबंध में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं और आपने हमारा यह पोस्ट Open किया है इसमें आपके Router को IP Address की मदद से पता चल गया है कि आपके द्वारा की गई Request को कहां पहुंचाना है।

इसके लिए आपके द्वारा की गई Request techsevi.com के Server पर भेजी जाएगी और उस Server के द्वारा इस पेज को आपके कंप्यूटर का मोबाइल फोन तक पहुंचा दिया जाएगा। इसी प्रकार हमारा यह पोस्ट आपके Device की Screen पर पहुंचा है।

इसमें ब्राउज़र के द्वारा आपकी Device की Screen को Display किया गया है। हम आशा करते हैं क्या बहुत अच्छी तरह आईपी ऐड्रेस के उदाहरण के संबंध में समझ गए होंगे।

आईपी एड्रेस कितने प्रकार के होते हैं -Types Of IP Address In Hindi

दोस्तों अगर हम IP Address के प्रकारों के बारे में बात करें तो मोटे तौर पर यह दो प्रकार के होते हैं। इनमें पहला Private IP Address होता है और दूसरा Public IP Address होता है। नीचे इन दोनों के बारे में विस्तार से बताने का प्रयास किया है।

1. Private IP Address

वह IP Address जो आपके Network Router को आपकी डिवाइस के साथ Asign करता है उसे Private IP Address कहते हैं। एक नेटवर्क के अंदर प्रत्येक डिवाइस को अलग-अलग IP Address के जरिए Asign किया जाता है। 

इस प्रकार एक Private Network के तहत सभी डिवाइस एक दूसरे से Communicate करती हैं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Private IP Address के द्वारा आपके घर या ऑफिस के नेटवर्क को सुरक्षित रखा जाता है।

2. Public IP Address

एक ऐसा आईपी एड्रेस जो आपके Internet Service Provider  के द्वारा आपके Network Router को Assign करता है तो उसे Public IP Address कहते हैं। अधिक जानकारी के लिए बता दें कि आपकी डिवाइस का एक निजी आईपी एड्रेस भी होता है।

लेकिन जब आप उसे इंटरनेट से जोड़ते हैं तो वह आपके Router के Public IP Address के माध्यम से Connect होता है। इसी वजह से आपकी डिवाइस का Private IP Address छुप जाता है।

यहां Public IP Address को दो भागों में बांटा गया है एक होता है Static IP Address जो बदलता नहीं है मतलब स्थाई होता है और दूसरा होता है Dynamic IP Address जो Internet Connection पर निर्भर करता है। दूसरा वाला इंटरनेट से कनेक्ट होते ही बदल जाता है।

IP Address के Version

IP Address के मुख्य रूप से दो संस्करण अभी तक लॉन्च किए गए हैं जिनके बारे में नीचे एक एक करके विस्तार से बताया है।

1. IPv4

यह 32 बिट का होता है और इसे दशमलव की मदद से 4 हिस्सों में विभाजित किया जाता है। इसका एक हिस्सा 8 बिट का होता है और इसके प्रत्येक हिस्से की Range 0 से 255 तक होती है।

आपको बता दें कि यह सबसे Common IP Version है जो इंटरनेट की शुरुआत से अब तक चल रहा है लेकिन अब इसका का कार्यकाल पूरा हो चुका है। क्योंकि इसमें Unlimited IP Address नहीं बनाए जा सकते।

2. IPv6

पिछले कुछ सालों में देखा गया है कि Internet Users की संख्या में बहुत तेजी से इजाफा हुआ है जिसकी वजह से IP Address की दुनिया में एक नए संस्करण की आवश्यकता महसूस हुई। 

इसी आवश्यकता की वजह से IPv6 को बनाया गया जिसमें Unlimited IP Address बनाए जा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए बता देना चाहते हैं कि यह Advance IP Version है जो 128 Bit का होता है।

यह Colon के जरिए 8 भागों में विभाजित किया जाता है यह अब तक का सबसे Latest ip-address संस्करण है।

इसे भी पढ़े :

IP Address की Classes

आईपी एड्रेस को अलग-अलग क्लासेस में बांटा गया है जो A से लेकर E तक होती है नीचे हम आपको एक एक करके इन पांचों का मतलब बता रहे हैं।

1. Class A

Class A बड़े नेटवर्क के लिए इस्तेमाल किया जाता है इसमें कई सारे Hosts होते हैं। Class A IP Address के पहले 8 बिट, नेटवर्क के लिए और अंतिम 24 बिट, Host Part के लिए निर्धारित होते हैं। इस क्लास की रेंज के बारे में बात करें तो यह 1 से 127 तक होती है।

2. Class B

मध्यम आकार के नेटवर्क के लिए Class B का इस्तेमाल किया जाता है। इसके पहले 16 बिट नेटवर्क के लिए और अंतिम 16 बिट Host पार्ट के लिए होते हैं। Class B की रेंज 128 से लेकर 191 तक होती है।

3. Class C

Class C छोटे आकार के नेटवर्क के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इस IP Address के पहले 24 बिट नेटवर्क के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं और अंतिम 8 बिट होस्ट पार्ट के लिए प्रयोग होते हैं। इसकी Range 192-223 तक होती है।

4. Class D

Class D का इस्तेमाल नियमित नेटवर्क संचालन के लिए नहीं किया जाता है यह Multi Casting Application के लिए प्रयोग किया जाता है। इसकी Range के बारे में बात करें तो यह 224-239 तक होती है।

5. Class E

Class E को अभी तक अपरिभाषित माना गया है क्योंकि अभी तक इसके उपयोग को परिभाषित नहीं किया गया है। इसकी Range 240 से लेकर 255 तक होती है ऐसा माना जाता है कि Class E भविष्य के लिए आरक्षित है।

आईपी ऐड्रेस कैसे चेक करें

अगर आप मोबाइल फोन इस्तेमाल करते हैं तो अपने मोबाइल फोन के About Section मे जाकर आईपी एड्रेस पता कर सकते हैं इसी तरह आप कंप्यूटर या अन्य डिवाइस के Ip Address का भी पता लगा सकते हैं।

निष्कर्ष

ऐसे सभी लोग लोग जो Internet Technology के संबंध में रुचि रखते हैं उन्हें हमने इस लेख के माध्यम से IP Address Kya Hota Hai, आईपी ऐड्रेस कैसे चेक करें और आईपी ऐड्रेस कितने प्रकार के होते हैं आदि के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी है।

हमें पूरी उम्मीद है कि आपको हमारे द्वारा दी गई है जानकारी अच्छी लगी होगी और आप इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक शेयर करने में हमारी मदद करेंगे जो IP Address के संबंध में जानकारी लेना चाहते हैं।

FAQ : IP Address Kya Hota Hai In Hindi 

Q1. मेरे फोन का आईपी एड्रेस क्या है?

Ans : इसके लिए आपको अपने मोबाइल के Setting > About Device > Status में आपको आपका IP Address दिख जाएगा |

Q2. आईपी कितने प्रकार के होते हैं?

Ans : 2 प्रकार के होते है 1. IPv4 2. IPv6

Post a Comment

0 Comments