इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको सिखाने वाले हैं कि Resume Kaise Banaye दोस्तों जब आप किसी निजी नौकरी के लिए जाते हैं तो सबसे पहले आपको वहां पर अपना Resume जमा करना पड़ता है।
किसी भी नौकरी को प्राप्त करने के लिए Resume पहला Step होता है Resume के माध्यम से ही कंपनी के एचआर विभाग के लोगों को पता चलता है कि आपको नौकरी देनी चाहिए या नहीं।
एक अच्छा Resume, Interviewer पर बहुत अच्छा प्रभाव डालता है आज इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि रेज्यूमे कैसे बनाएं, Resume Kaise Banaye Online, Simple Resume Kaise Banaye और Resume Kaise Banaye Mobile Se इसके लिए आपको हमारी पोस्ट को ध्यान से अंत तक पढ़ना है।
रिज्यूमे क्या होता है – Resume Kya Hota Hai
Resume के बारे में बात करें तो यह एक फॉर्मल दस्तावेज होता है जो किसी व्यक्ति के करियर, उपलब्धि, शिक्षा, बैकग्राउंड और स्किल के बारे में बताता है।
एक अच्छा Resume उसी रिज्यूमे को कहा जाता है जिसमें किसी भी व्यक्ति की सभी Personal और Professional Information Short में लिखी रहती है जैसे व्यक्ति की पढ़ाई लिखाई, स्किल, अनुभव आदि।
निजी सेक्टर में नौकरी प्राप्त करने के लिए Resume एक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है एक बेहतरीन Resume कंपनी के एचआर विभाग के लोगों को आप को Interview पर बुलाने के लिए बाध्य करता है।
क्योंकि रिज्यूमे ही ऐसा दस्तावेज होता है जिसमें नौकरी की इच्छा रखने वाले व्यक्ति की Personal, Educational, और Professional Information के बारे में जानकारी दर्ज रहती है।
Resume में क्या जानकारी होती है ?
एक बेहतरीन और Impressive Resume बनाने के लिए आपको उसमें अपनी Skills, Work Experience, Efficiency के बारे में लिखना पड़ता है।
अगर आप खुद के लिए Resume बनाना चाहते हैं तो आपको उसमें किन-किन चीजों को Add करने की जरूरत है नीचे उसके बारे में विस्तार से बताया है।
Personal Information
सबसे पहले आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी लिखनी पड़ती है इस वाले भाग में आप अपना नाम, मोबाइल नंबर, स्थाई पता, ईमेल एड्रेस लिख सकते हैं साथ ही एक फोटो भी अपलोड कर सकते हैं।
About Me
इस वाले भाग में आप अपने खुद के बारे में लिख सकते हैं बेहतरीन Resume बनाने के लिए आप इस वाले भाग में अपने Strong Points के बारे में बात कर सकते हैं।
Educational Qualification
Resume बनाते समय अपनी शैक्षिक योग्यता के बारे में भी लिखना जरूरी होता है आपने किस वर्ष और किस संस्थान से कितनी शिक्षा प्राप्त की है यहां इस बारे में लिख सकते हैं।
Skills
इस वाले भाग में आप अपने कौशल के बारे में बताएंगे जैसे आप को टेक्नीशियन का काम आता है, आपके लिखने की स्किल, टाइम मैनेजमेंट आदि के बारे में यहां बता सकते हैं।
अगर आप कोई Additional Skill रखते हैं तो भी यहां पर उसके बारे में लिख सकते हैं।
Work Experience
अगर आप Resume तैयार करते समय उसमें अपने कार्य अनुभव को जोड़ देते हैं तो यह आपके Resume को मजबूती प्रदान करता है।
आपने पहले किस स्थान पर नौकरी की है और कितने समय तक की है आदि के बारे में Work Experience में लिख सकते हैं अगर आप Fresher हैं तो इसे छोड़ सकते हैं।
Goals
लोगों की जिंदगी जीने के उद्देश्य होते हैं आप बेहतरीन Resume बनाने के लिए अपने उद्देश्य को उसमें जोड़ सकते हैं।
जैसे आप यह नौकरी क्यों करना चाहते हैं, आप इस कंपनी के बारे में क्या राय रखते हैं, आपके भावी उद्देश्य क्या है, आप कंपनी के लिए क्या कर सकते हैं आदि।
Achievements
अगर आपने कोई पुरस्कार या सम्मान प्राप्त किया है तो रिज्यूमे बनाते समय इस सेक्शन में उसके बारे में जानकारी दर्ज कर सकते हैं।
Reference
अगर आप किसी सिफारिश के जरिए नौकरी करने के लिए जा रहे हैं तो अपने रिज्यूमे में उसका उल्लेख कर सकते हैं।
इससे कंपनी के अधिकारियों को पता चलता है कि आप किसकी सिफारिश से कंपनी में नौकरी करने के लिए आए हैं।
रिज्यूमे कैसे बनाये – How to Make Resume In Hindi
Resume के बारे में सामान्य बात करने के बाद अब हम आपको उन तरीकों के बारे में बताएंगे जिनसे आप एक बहुत ही Attractive और Impressive Resume तैयार कर सकते हैं।
दोस्तों इस दस्तावेज को बनाने के लिए कई सारे तरीके इस्तेमाल किए जाते हैं लेकिन हम आपको यहां पर उन तरीकों के बारे में बताएंगे जिनसे रिज्यूमे बनाना बहुत आसान है।
Simple Resume Kaise Banaye
अब हम आप को सिखाने वाले हैं कि आप किस तरीके से अपने कंप्यूटर को इस्तेमाल करते हुए सिंपल या साधारण Resume बना सकते हैं।
MS Word Open करें
सबसे पहले आप अपने कंप्यूटर में एमएस वर्ड सॉफ्टवेयर ओपन करें और फिर New वाले बटन पर क्लिक करें।
Resume लिखकर Search करें
New वाले बटन पर क्लिक करके आपके सामने सर्च बॉक्स ओपन हो जाता है जहां पर आपको Resume टाइप करना है।
Template का चुनाव करें
जब आप Resume लिखकर सर्च करते हैं तब आपके सामने बहुत सारे Template आ जाते हैं आप अपने हिसाब से किसी को भी चुन सकते हैं।
आप जिस भी Template को चुनते हैं उस पर नीचे की तरफ Create का विकल्प दिखाई देगा उसी पर क्लिक करें।
Editing करे
आपने जिस भी टेंपलेट का चुनाव किया है वह डाउनलोड होकर एमएस वर्ड सॉफ्टवेयर के Text Area में आ जाएगा जहां पर आप उसकी Editing कर सकते हैं।
सामान्य जानकारी दर्ज करें
अब आपको अपने रिज्यूमे को सही तरीके से बनाने के लिए उसमें अपनी सामान्य जानकारी दर्ज करनी है। इसमें आप अपना नाम, मोबाइल नंबर, स्थाई पता, ईमेल एड्रेस आदि के बारे में लिख सकते हैं।
अपने बारे में बताएं
Impressive Resume बनाने के लिए आप अपने बारे में बता सकते हैं इस वाले भाग में आप अपनी उन चीजों के बारे में लिख सकते हैं जिन पर आपकी बहुत अच्छी पकड़ है।
साथ ही साथ आप अपने शौक के बारे में भी यहां पर लिख सकते हैं।
Photo Upload करे
अब आपको बेहतरीन सी फोटो अपलोड करनी है याद रहे आपकी फोटो नवीनतम हो साथ ही साथ उसका बैकग्राउंड सफेद या नीला होना चाहिए।
Work Experience के बारे में बताएं
दोस्तों अगर आपने पहले किसी कंपनी में नौकरी की है और आप दूसरी कंपनी में नौकरी करना चाहते हैं तब आप पहली कंपनी में अपने काम के अनुभव के बारे में यहां जानकारी दे सकते हैं।
अगर आप पहली बार किसी कंपनी में नौकरी के लिए जा रहे हैं तब आप इस वाले भाग को Skip कर सकते हैं।
Educational Qualification के बारे में लिखें
अब आपको अपनी शिक्षा के बारे में बताना है यहां पर आप अपनी हाई स्कूल, इंटरमीडिएट, ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन के बारे में लिख सकते हैं।
Basically इस वाले भाग में आपको लिखना होता है कि आपने किस संस्थान से किस वर्ष में कौन सी शैक्षिक योग्यता प्राप्त की है।
जैसे आप ने 2012 में XYZ स्कूल से 12वीं पास की थी तब आप उसके बारे में यहां पर लिख सकते हैं।
Skill और उपलब्धियों के बारे में जानकारी दें
अगर आपको कोई अतिरिक्त कौशल आता है तो आप यहां पर लिख सकते हैं साथ ही साथ अगर आपको काम के बदले में कोई पुरस्कार या सम्मान मिला है तो उसके बारे में भी लिख सकते हैं।
Resume डाउनलोड करें
अब आपका रिज्यूमे पूरी तरीके से बनकर तैयार हो गया है अब आप उसे अपने कंप्यूटर में Save कर सकते हैं। इस पर क्लिक करने के बाद आपके सामने Word Documents का विकल्प आएगा।
इस पर क्लिक करने के बाद आप थोड़ा नीचे की तरफ आएंगे वहां पर आप PDF का विकल्प देखेंगे उस वाले विकल्प पर क्लिक करने के बाद आप अपने Resume को PDF Format में कंप्यूटर में Save कर सकते हैं।
दोस्तों इस तरीके से आप बहुत आसानी से अपने कंप्यूटर या लैपटॉप की मदद से Simple Resume तैयार कर सकते हैं।
Resume Kaise Banaye Online
बहुत से लोग जानना चाहते हैं कि Online Resume Kaise Banaye इसके लिए हम आपको विस्तार से पूरी जानकारी देंगे।
- सबसे पहले आपको ब्राउज़र ओपन करना है और वहां पर Canva लिखकर सर्च करना है।
- अब आप पहली वाली वेबसाइट पर क्लिक करके Canva के आधिकारिक होम पेज पर विजिट करेंगे।
- होम पेज पर आप नीचे की तरफ + वाला आइकन देखेंगे आपको इसी पर क्लिक करना है।
- अब आपको अगले पेज में बहुत सारे विकल्प दिखाई देंगे जहां पर आप थोड़ा सा नीचे Scroll Down करके Resume वाले विकल्प का चुनाव करेंगे।
- अब आपके सामने बहुत सारे टेंपलेट ओपन हो जाएगी आप अपने अनुसार किसी का भी चुनाव कर सकते हैं।
- आपने जिस भी Template का चुनाव किया है वह Text Area में पहुंच जाएगा जहां पर आप Editing कर सकते हैं इसे आप Screen Shot में देख सकते हैं।
- Editing करने के लिए आपको नीचे बहुत सारे Editing Tools मिल जाएंगे जिनकी हेल्प से आप अपने हिसाब से Resume Template को Customize कर सकते हैं।
- अब आपको दाई तरफ ऊपर की ओर Aero वाले विकल्प पर क्लिक करना है।
- अगले पेज में आप छोटा सा Pop Up देखेंगे जिसमें आप Download वाले बटन पर Click करके Resume को अपनी डिवाइस में डाउनलोड कर सकते है |
इस तरह आप बहुत आसानी से अपने मोबाइल फोन या डेक्सटॉप का इस्तेमाल करते हुए ऑनलाइन रिज्यूमे तैयार कर सकते हैं।
Resume Kaise Banaye Mobile Se
बहुत सारे लोग ऐसे होते हैं जिनके पास कंप्यूटर नहीं होता ऐसे लोगों को अब हम मोबाइल से रिज्यूमे बनाना सिखाएंगे।
Step 1
सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर में जाना है और वहां से Resume Builder App, CV Maker एप्लीकेशन को अपने मोबाइल फोन में डाउनलोड करना है। इसके लिए आप हमारी Link पर Click करके Download कर सकते हैं। Download
Step 2
अब आपको एप्लीकेशन ओपन करना है नीचे की तरफ आप दो विकल्प देखेंगे जिसमें से आपको Create वाली विकल्प का चुनाव करना है।
Step 3
अब आपके सामने नया पेज ओपन हो जाएगा जहां पर आपको एक-एक करके सभी तरह की जानकारी दर्ज करनी है।
Personal Details
इस वाले भाग में सबसे पहले आप अपना नाम, पता ईमेल एड्रेस और मोबाइल नंबर दर्ज करेंगे साथ ही आपको यहां पर अपना फोटो भी अपलोड करना है।
Education
इस वाली विकल्प पर क्लिक करने के बाद अब आप Add वाले विकल्प का चुनाव करेंगे और फिर नया पेज ओपन होगा।
इसमें सबसे पहले आप Course/Degree दर्ज करेंगे आगे आपको School/University लिखनी है फिर आप अपनी स्कोर और वर्ष के बारे में जानकारी दर्ज करके Save वाले बटन पर क्लिक करेंगे।
Experience
अगर आपने पहले कहीं पर नौकरी की तो उसके अनुभव के बारे में आपको यहां पर जानकारी देनी है आप बिल्कुल स्क्रीनशॉट के अनुसार यहां पर जानकारी दर्ज करेंगे और Save वाले बटन पर क्लिक करेंगे।
Skills
यह वाला भाग Optional है लेकिन अगर आपको कोई स्किल आती है तब आप जरूर यहां पर उसकी जानकारी दर्ज करें।
Skill के बारे में जानकारी लिखने के बाद आप उसके लेवल को सेलेक्ट करेंगे जैसा कि आप स्क्रीनशॉट में देख रहे हैं फिर आप Save वाले बटन पर क्लिक करेंगे।
Objective
इस वाले भाग में आप अपने Objective के बारे में लिख सकते हैं बेहतर होगा कि यहां पर आप अपनी अच्छी चीजों के बारे में लिखें उसके बाद आप Save Button पर क्लिक करें।
Reference
अगर आप किसी के Reference से कंपनी में नौकरी करने के लिए जा रहे हैं तब आप उसके बारे में यहां पर बता सकते हैं।
इस वाले भाग में आपको किस तरीके से जानकारी दर्ज करनी है उसे आप Screen Shot में देखकर अच्छे से समझ सकते हैं।
अगर एक से ज्यादा Reference हैं तब आप Add वाले बटन पर क्लिक करेंगे अन्यथा आप Save वाले विकल्प का चुनाव करेंगे।
More Section
यह एक तरीके से Additional Information है आप चाहे तो इनके बारे में जानकारी दे सकते हैं अगर आप कोई Project, Cover Letter बनाना चाहते हैं तो इस वाले भाग में उसकी जानकारी दर्ज कर सकते हैं।
View CV
अब आप को सबसे नीचे की तरफ View CV वाले बटन पर क्लिक करना है अगले Interface में आपके सामने बहुत सारे Template आ जाएंगे।
आप जिस भी Template को चुनना चाहते हैं उस पर क्लिक करें। क्लिक करने के बाद उस Template के नीचे की तरफ आपको डाउनलोड का बटन दिखाई देगा।
उस वाले बटन पर क्लिक करने के पश्चात अब आप अपने रिज्यूमे को पीडीएफ के रूप में अपने मोबाइल फोन में डाउनलोड कर सकते हैं और फिर प्रिंट करा सकते हैं।
इस तरह आप बहुत आसानी से अपने मोबाइल फोन की मदद से घर बैठे एक Professional Resume तैयार कर सकते हैं और किसी भी कंपनी में नौकरी के लिए जमा कर सकते हैं।
इसे भी पढ़े :
निष्कर्ष
इस लेख के माध्यम से हमने आपको अलग-अलग तरीकों से नौकरी प्राप्त करने के लिए बेहद जरूरी दस्तावेज Resume बनाना सिखाया है। हम आशा करते हैं कि आपको इस पोस्ट से Resume Kaise Banaye के संबंध में बेहतर जानकारी मिली होगी।
जो भी व्यक्ति Online Resume Kaise Banaye, Mobile Se Resume Kaise Banaye, Computer Se Resume Kaise Banaye आदि के बारे में जानना चाहते हैं उन तक इस पोस्ट को जरूर पहुंचाएं।
FAQ : Resume Kaise Banaye In Hindi
Q1. मोबाइल में रिज्यूमे कैसे बनाएं?
Ans : Resume Builder, Canva, Cv Maker ऐसे ऐप हैं जिनसे आप मोबाइल से रिज्यूमे बना सकते हैं।
Q2. फ्रेशर्स के लिए रिज्यूमे कैसे बनाएं?
Ans : जिस तरीके से एक नॉर्मल रिज्यूमे बनाया जाता है उसी तरीके से फ्रेशर्स के लिए रिज्यूमे बना सकते हैं बस उसमें आपको वर्क एक्सपीरियंस नहीं लिखना है।
Q3. रिज्यूमे में क्या क्या लिखते हैं?
Ans : रिज्यूमे में वह सभी जानकारी सही-सही दर्ज होनी चाहिए जो आपको किसी जॉब के लिए एक मजबूत दावेदार के रूप में पेश कर सकें।
Q4. रिज्यूमे को पीडीएफ में कैसे बनाएं?
Ans : जब भी आप मोबाइल फोन या कंप्यूटर की मदद से रिज्यूमे बनाते हैं तो वह डाउनलोड होकर ऑटोमेटिक पीडीएफ के रूप में आपके मोबाइल से कंप्यूटर में Save हो जाता है।
Q5. Resume और CV में क्या अंतर होता है?
Ans : Resume में आपकी Personal, Professional और Educational Details को संक्षिप्त में बताया जाता है जबकि CV में इन्हें विस्तार पूर्वक बताया जाता है।