JavaScript क्या है पूरी जानकारी – JavaScript Kya hai In Hindi

दोस्तों अगर आप Web Development या फिर Coding के बारे में थोड़ी बहुत जानकारी रखते हैं जो आपने कभी ना कभी जावास्क्रिप्ट के बारे में जरूर सुना होगा।

हो सकता है आप में से बहुत सारे लोगों ने जावास्क्रिप्ट का इस्तेमाल भी किया हो आज इस पोस्ट के माध्यम से हम आपकी Java Script के बारे में सामान्य जानकारी में वृद्धि करने वाले हैं।

इस पोस्ट में हम आपको Java Script Kya Hai, JavaScript से आप क्या समझते हैं, जावास्क्रिप्ट क्या है ( what is JavaScript In Hindi ) और इसकी विशेषताएं? Java Script के लाभ, जावास्क्रिप्ट किस प्रकार की प्रोग्रामिंग भाषा है और जावास्क्रिप्ट सवाल और हिंदी में जवाब आदि के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

Java Script के संबंध में यहां पर हम आपको सभी जानकारी इतनी आसान भाषा में समझाएंगे कि आपको इस भाषा को सीखने में बहुत आसानी होगी।

अगर आप वेब डिजाइनर या वेब डेवलपर बनना चाहते हैं तो आपको HTML, CSS, Java और Javascript के बारे में भी जानकारी होनी चाहिए तभी आप एक Attractive और User Friendly Website बना सकते हैं।

जावा स्क्रिप्ट क्या है – What is Java Script In Hindi

Java Script एक बहुत ही महत्वपूर्ण और लोकप्रिय कंप्यूटर प्रोग्रामिंग भाषा है जिसकी मदद से HTML से बनने वाले Page को अधिक Attractive बना सकते हैं।

दोस्तों यह एक बहुत ही Powerful Scripting Language है यह भाषा लगभग सभी Operating Systems और Web Browsers को Support करती है।

आज के समय में लगभग हर एक छोटी और बड़ी कंपनी जावास्क्रिप्ट इस्तेमाल करती है इस भाषा की मदद से वह Dynamic Page बना सकती है और इसी भाषा की मदद से मोबाइल एप्लीकेशन, गेम, वेब एप्लीकेशन आदि को विकसित किया जा सकता है। अब आप समझ रहे होंगे की JavaScript Kya Hai 

वैसे इस भाषा का Official Name ECMA Script है लेकिन इसे सामान्य बोलचाल में JavaScript के नाम से जाना जाता है यह बहुत ही Lightweight Programming Language है।

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह भाषा Client Side Scripting के साथ साथ Server Side Scripting भी होती है इसलिए जावास्क्रिप्ट के बारे में अच्छी तरह से समझने के लिए आपको इन दोनों शब्दों के बारे में भी समझना जरूरी है।

Client Side JavaScript क्या होता है

दोस्तों ऐसी स्क्रिप्ट जो यूजर के ब्राउज़र पर Run करती है उसे Client-Client-Side Javascript करते हैं  इस वाली Script के Code वो कोई भी यूजर अपने ब्राउज़र पर देख सकता है क्योंकि वह Code ब्राउज़र पर रन करता है।

Server Side JavaScript क्या होता है

एक ऐसी Script जो ब्राउज़र पर रन ना होकर सर्वर पर रन होती है Server Side Script कहते है यह स्क्रिप्ट किसी भी सर्वर के फाइल डेटाबेस को Access कर सकती है।

Server Side JavaScript के Code को आप ब्राउज़र पर नहीं देख सकते क्योंकि यह Server में ही रहते हैं और वहीं पर Execute होते हैं।

वेब डेवलपमेंट में HTML, CSS और JavaScript का काम

अगर आप वेबसाइट डिजाइनिंग करना चाहते हैं या फिर आप वेब डेवलपर बनना चाहते हैं तो आपको जावास्क्रिप्ट के बारे में ज्ञान होना बहुत जरूरी है।

एक वेब पेज तैयार करने में HTML, CSS और Java तीनों भाषाओं का इस्तेमाल किया जाता है नीचे इनके काम के बारे में बताया है।

  • HTML के द्वारा किसी भी Web Page के Structure को तैयार किया जाता है HTML Coding की मदद से किसी भी वेब पेज का आधारभूत ढांचा बनाया जाता है।
  • CSS भाषा के द्वारा किसी भी वेब पेज का डिजाइन तैयार किया जाता है।
  • Java Script की मदद से उस वेबपेज को बहुत ज्यादा Attractive बनाया जाता है Navigation, Event, Elements आदि सभी किसी भी Web Page पर जावास्क्रिप्ट के द्वारा ही जोड़े जाते हैं।

Java Script का इतिहास

दोस्तों इस भाषा का आविष्कार 1995 में Netscape Communication Corporation के Programmer Brendan Eich के द्वारा किया गया था उस समय उन्हें जावास्क्रिप्ट को बनाने में 10 दिन का समय लगा था।

शुरुआती दिनों में इस प्रोग्रामिंग भाषा का नाम Mocha रखा गया कुछ समय बाद यह बदलकर Live Script कर दिया गया और अंत में इस Programming Language को Javascript के नाम से जाना जाने लगा।

JavaScript का Official Name ECMAScript है लेकिन इसे लोग वर्तमान समय में जावास्क्रिप्ट के नाम से ही जानते हैं।

दिसंबर 1995 में सबसे पहले Netscape Browser Version 2.0B3 में JavaScript का इस्तेमाल किया गया था यह भाषा इतनी ज्यादा लोकप्रिय हो चुकी है कि आज दुनिया की बड़ी बड़ी वेबसाइट जैसे Facebook, Instagram, Google भी Javascript का इस्तेमाल करती है।

Java Script के Version

Version  Year
JavaScript 1 ( ES1) 1997
JavaScript 2 (ES2) 1998
JavaScript 3 (ES3) 1999
JavaScript 4 (ES4) अभी तक जारी नहीं किया गया
JavaScript 5 (ES5) 2009
JavaScript 6 (ES6) 2015
JavaScript 7 (ES7) 2016
JavaScript 8 (ES8) 2017
JavaScript 9 (ES9) 2018

 

Java Script के Features

  • इस भाषा को बिना Compile किए हुए किसी भी वेब ब्राउज़र में चलाया जा सकता है।
  • यह एक तरीके से Object Oriented Language है लेकिन इसमें किसी भी Object को Handle करने का तरीका, Java, C++ जैसी भाषाओं से अलग होता है।
  • इस प्रोग्रामिंग भाषा की मदद से डायनेमिक वेब पेज तैयार किए जा सकते हैं।
  • यह बहुत Lightweight Programming Language है जिसका ज्यादा लोड नहीं पड़ता है।
  • यह भाषा सभी वेब ब्राउजर और ऑपरेटिंग सिस्टम को सपोर्ट करती है।
  • Javascript में Text, Image, Table, Link आदि सभी को जोड़ा जा सकता है।
  • अन्य भाषाओं के विपरीत जावास्क्रिप्ट में समय और तिथि को निर्धारित करने के लिए Function होता है।
  • इस भाषा का Execution बहुत तेजी से होता है क्योंकि यह Client Side Execute करती है।
  • इस भाषा को Client-Client-Side के साथ-साथ Server Side में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

दोस्तों अगर आप जावास्क्रिप्ट इस्तेमाल करते हैं तो आपको इस भाषा से ऊपर बताए गए फीचर्स प्राप्त होते हैं जो भी Web Development के लिए काफी होते हैं।

Java Script के उपयोग

जैसा कि हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि यह बहुत लोकप्रिय भाषा है जिसका इस्तेमाल बहुत सारे कामों में किया जाता है।

आइए अब हम विस्तार से जानते हैं कि जावास्क्रिप्ट की मदद से किस तरह के काम किए जा सकते हैं और क्या-क्या उपयोग इस Script के हैं।

  • Web Development में जावास्क्रिप्ट का इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जाता है वहां पर इस भाषा को इस्तेमाल करते हुए Navigation, Image Slider, Pop Up Window आदि प्रकार के बहुत सारे Element बनाकर किसी भी वेबसाइट को बहुत ही आकर्षक और User- Friendly बनाया जाता है।
  • इस भाषा का इस्तेमाल करके बहुत सारे Web Application तैयार किए जाते हैं।
  • इस समय गूगल प्ले स्टोर पर जितने भी एप्लीकेशन मौजूद हैं उन सभी को बनाने में जावास्क्रिप्ट का ही इस्तेमाल किया गया है।
  • Web Server भी Javascript की मदद से ही तैयार किए जाते हैं।
  • इस समय वीडियो गेम खेलने का बहुत ज्यादा प्रचलन है लेकिन आप में से बहुत ही कम लोग जानते हैं कि वीडियो गेम बनाने में भी जावास्क्रिप्ट ही प्रयोग की जाती है।
  • User कौन सा Browser कर रहा है इसका पता कर लगाने के लिए Java Script की मदद ली जाती है।

Java Script के फायदे

जावास्क्रिप्ट को यूं ही नहीं दुनिया में बहुत सारे लोग इस्तेमाल करते हैं यह भाषा आपको बहुत सारे लाभ प्रदान करती है जैसे-

सीखने में आसान होती है

Java Script भाषा को सीखना बहुत ही आसान होता है क्योंकि इसमें Code Syntax बहुत ही साधारण और आसान होता है।

स्पीड अच्छी होती है

क्योंकि यह भाषा Client Side आधारित होती है तो इसकी स्पीड बहुत अच्छी होती है।

सर्वर लोड अच्छा होता है

Javascript कि जो स्क्रिप्ट होती है वह Client- Side के लिए लिखी जाती है जो ब्राउज़र के द्वारा यूजर की डिवाइस पर Execute होती है इससे सर्वर लोड अच्छा हो जाता है।

जावास्क्रिप्ट के कुछ अन्य लाभ

  • यह भाषा सभी प्रकार के ऑपरेटिंग सिस्टम और वेब ब्राउज़र को सपोर्ट करती है।
  • Javascript की मदद से Event Based Program तैयार किए जा सकते हैं।
  • इस भाषा की मदद से आप ऐसे Program बना सकते हैं जो किसी विशेष Event पर ही काम करते हैं।
  • इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि Javascript को किसी भी अन्य Programing Language या Script के साथ Mix किया जा सकता है और इसे किसी भी फाइल में Insert किया जा सकता है।
  • किसी वेबसाइट को Interactive और Attractive बनाने के लिए विशेष रूप से जावा स्क्रिप्ट भाषा इस्तेमाल की जाती है।

Java Script के नुकसान

इसमें कोई शक नहीं है कि जावास्क्रिप्ट के बहुत सारे फायदे हैं लेकिन यह भाषा कुछ नुकसान के साथ भी आती है जिन पर नीचे नजर डालते हैं।

  • यह भाषा Client के Browser पर Execute होती है इसी वजह से इस भाषा को बहुत ज्यादा सुरक्षित Programming Language नहीं माना जाता है।
  • यह Script अलग-अलग Browser पर अलग-अलग तरीके से काम करती है इसी वजह से यह भाषा अलग-अलग प्लेटफार्म पर अलग-अलग आउटपुट प्रदान करती है।

Java Script शुरू कैसे करें

हम उम्मीद करते हैं कि यहां तक आप बहुत अच्छी तरीके से समझ गए होंगे कि जावास्क्रिप्ट क्या है अब हम आपको बताते हैं कि आप किस तरीके से अलग-अलग ब्राउज़र में इस भाषा को Enable कर सकते हैं।

1. Google Chrome Browser

  • सबसे पहले आपको अपने गूगल क्रोम ब्राउजर में जाकर Manu में Settings वाले विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको Privacy And Security वाले विकल्प को चुनना है।
  • इसके बाद आपको Site Settings का विकल्प दिखाई देगा यही क्लिक करें।
  • जब आप नीचे Scroll Down करके आएंगे Javascript का विकल्प मिलेगा इस पर क्लिक करें।
  • अंत में आपको Allowed वाले बटन पर क्लिक करके उसे On कर लेना है।
  • इस तरह आप Google Chrome Browser में Javascript Enable सकते हैं।

2. Mozilla Firefox Browser

  • सबसे पहले आपको मोज़िला फायरफॉक्स ब्राउजर ओपन करना है और उसके सर्च बॉक्स में About:config लिखकर सर्च करें।
  • उसके बाद आपके सामने एक Warning Message आएगा जिसमे आपको I’ll Be Careful, I Promise पर क्लिक करना है।
  • उसके बाद आप दोबारा से सर्च बॉक्स में Javascript:enabled लिखकर सर्च करेंगे।
  • फिर आप ऊपर Right Click करके Toggle Button दबाने के पश्चात Mozilla Firefox Browser में Javascript शुरू कर सकते हैं।

3. Internet Explorer

  • सबसे पहले आपको इंटरनेट एक्सप्लोरर ब्राउज़र ओपन करना है और Menu में Tool वाले विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको सबसे नीचे Internet वाले विकल्प पर क्लिक करना है।
  • फिर आप ऊपर Security वाले विकल्प में जाकर Custom Level वाले बटन का चुनाव करेंगे।
  • यहां पर आपको Scripting वाले विकल्प को तलाशना है और उसे Enable करना है।
  • अब आपके सामने Warning Pop Up Window खुल जाएगी जिसमें आपको Yes वाले Option को चुनना है।
  • अब आप Internet Option को चुनने के बाद Ok वाले बटन पर क्लिक करें और Window को बंद कर दें।
  • अंत में आपको Refresh वाले बटन पर क्लिक करना है।
  • इस तरह से आप बहुत आसानी से Internet Explorer Browser में Javascript Enable कर सकते है।

Java Editor क्या होता है

Javascript के Code लिखने और उसे रन करने के लिए जिस टूल की जरूरत होती है उसे Javascript Editor कहा जाता है।

Javascript की Coding करने के लिए किसी Special Tool की जरूरत नहीं होती है इसमें विशेष रूप से 2 तरह के Tools की हेल्प ले जाती है जो किसी भी सिस्टम में आसानी से मिल जाते हैं।

JAVA और JavaScript में अंतर

बहुत सारे लोग जावा और जावा स्क्रिप्ट को एक ही भाषा समझ लेते हैं जबकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है यह दोनों बिल्कुल अलग-अलग भाषाएं हैं जिनके बीच में मुख्य अंतर नीचे बताया है।

  • JavaScript एक Scripting Programming Language है जो की HTML Page में इस्तेमाल की जाती है जबकि Java एक Real Programming Language है जो दूसरे अलग तरह के कामों में इस्तेमाल होती है।
  • JavaScript को Weak Typing Language माना जाता है जबकि Java एक बहुत ही Strong Typing Language है।
  • Java एक High Level Programming Language है जिसे एक बार लिखने के बाद किसी भी ब्राउज़र में चलाया जा सकता है वही JavaScript एक Client Side Programming Language है जिसे सीधे यूजर के ब्राउज़र में रन किया जा सकता है।
  • JavaScript को सीखना बहुत आसान है जबकि जावा को सीखना मुश्किल होता है।

Java Script कैसे सीख सकते हैं

जावास्क्रिप्ट को सीखने के लिए कई सारे विकल्प मौजूद हैं आप Offline और Online दोनों तरीके से जावास्क्रिप्ट भाषा को सीख सकते हैं।

हम आपको नीचे कुछ तरीके बता रहे हैं जिनके द्वारा आप JavaScript Language को सीख सकते हैं और एक अच्छे Web Developer बन सकते हैं।

  • Online Website
  • YouTube Videos
  • Online Course
  • Coaching Institute
  • Offline Classes
  • Books

आप अपनी सुविधा के अनुसार ऊपर बताए गए किसी भी तरीके को अपनाकर जावास्क्रिप्ट भाषा सीख सकते हैं।

इसे भी पढ़े :

निष्कर्ष

Java Script Kya Hai की पोस्ट के द्वारा हमने आपको JavaScript के संबंध में सभी जानकारी विस्तार से बताई है जैसे जावास्क्रिप्ट का इतिहास, जावास्क्रिप्ट के फायदे और नुकसान, जावास्क्रिप्ट कैसे सीखे आदि।

दोस्तों हम समझते हैं कि अगर आप वेब डिजाइनिंग या वेब डेवलपमेंट करना चाहते हैं तब आपको इस पोस्ट के माध्यम से जावास्क्रिप्ट भाषा के बारे में अच्छी जानकारी मिली होगी और थोड़ी बहुत मदद मिली होगी।

इस पोस्ट के संबंध में अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके बता सकते हैं साथ ही साथ आप इसे अधिक से अधिक शेयर करने में हमारी मदद करें।

मेरा नाम शनि कुमार सैनी है मुझे इंटरनेट के जरिये लोगो के साथ जानकारी साझा करना अच्छा लगता है मैं इस ब्लॉग के जरिये लोगो के साथ टेक्नोलॉजी और ऑनलाइन पैसे कमाने का तरीका शेयर करता हु

Leave a Comment