सुपर कम्प्यूटर क्या है और इसका उपयोग : Super Computer Kya Hai In Hindi

आज के समय में कंप्यूटर का उपयोग हर छोटी बड़ी ऑर्गेनाइजेशन में होता है। कही पर डाटा एंट्री के लिए कंप्यूटर की जरूरत होती है तो कही पर कंपनी का मैन फंक्शन ही कंप्यूटर पर होता है लेकिन ऑर्गेनाइजेशन चाहे छोटी हो या बड़ी वहां कंप्यूटर जरूर मौजूद होता है।

आज से कुछ समय पहले तक हर कंपनी में वो डिब्बे वाला कंप्यूटर मौजूद होता था जिसे आज के जमाने में या तो लैपटॉप के साथ रिप्लेस कर दिया गया है या पतली LED वाला कम्प्यूटर मौजूद होता है। इसी तरह अगर आप किसी साइंटिफिक लैब्स या अन्य किसी एडवांस्ड जगह पर काम करते है तो उधर आपको अलग तरह के कंप्यूटर देखने को मिलते है। ऐसे कंप्यूटर्स की कीमत काफी ज्यादा होती है जिसके चलते यह काफ़ी कम ही देखे जाते है।

अगर आप भी जानना चाहते है कि यह Super Computer Kya Hai? यह कैसे काम करते है? यह अन्य तरह के कंप्यूटर से किस प्रकार से अलग है? हम आपको इन सब विषय के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करने का प्रयास करेंगे।

सुपर कम्प्यूटर क्या होता है – What is Super Computer In Hindi

Supercomputer काफी एडवांसड और शतकिशाली मशीन के रूप में जाना जाता है। यह Super computer हाई लेवल वाले काम करने के लिए काफी सक्षम माना। जाता है। इस तरह के कंप्यूटर का उपयोग engineering और research field में मुख्य तौर पर किया जाता है। इसे मुख्य तौर पर भारी मात्रा में मौजूद database को हैंडल करने के लिए किया जाता है

सबसे पहला सुपरकंप्यूटर साल 1964 में बनाया गया था। यह आज के समय में अधिकांश तौर पर इस्तेमाल किए जाने वाले कम्प्यूटर से कई गुणा बढ़ा होता है। इसी के चलते इस तरह के कंप्यूटर एक समय में कई तरह के काम कर पाने में सक्षम माना जाता है।

SuperComputers की परफॉर्मेंस को नापने के लिए Flops का उपयोग किया जाता है। आप अगर यह जानना चाहते है कि यह Flops क्या है तो इसे Floating Point Operations per Second के नाम से भी जाना जाता है।

Super Computer का उपयोग कहा किया जाता है?

Super Computer का उपयोग मुखी रूप से खगोल विज्ञान और भौतिक विज्ञान के फील्ड में अधिकांश तौर पर किया जाता है। इस तरह के Supercomputer मुख्य तौर पर मशीनों की इंजीनियरिंग करने और उनके डिजाइन को तैयार करने के लिए बनाई जाती है।

Supercomputer का उपयोग इंजीनियरिंग और डिजाइनिंग फील्ड में कॉम्प्लेक्स काम को एफिशिएंट तौर पर करने के लिए मुख्य तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा भी Supercomputers का उपयोग कई अन्य फील्ड में किया जाता है, जिसके बारे में हमने आपको नीचे लिस्ट के माध्यम से बताया है।

  • एस्ट्रोनॉमी और स्पेस साइंस
  • कैलकुलेशन ऑफ़ आर्टिफिशियल सेटेलाइट और लॉन्च व्हीकल
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
  • यूनिवर्स की शिक्षा प्राप्त करने में
  • डाटा साइंस
  • रिसर्च के फील्ड में
  • बायोलॉजी
  • मशीन लर्निंग
  • कॉम्प्लेक्स इकोनॉमिक मॉडल्स
  • क्वांटम फिजिक्स
  • जेनेटिक साइंस

Super Computer कैसे काम करता है?

सुपर कंप्यूटर आम कंप्यूटर के मुकाबले अधिक मेमोरी स्टोरेज और तेज प्रोसेसिंग यूनिट वाले कंप्यूटर होते है। इन कंप्यूटर में कैलकुलेशन करने की एबिलिटी भी अधिक होती है। इन सुपर कंप्यूटर का सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि यह दो तरह के इनपुट पर एक साथ काम सकते है। इन तरह से काम करने वाले मशीन के वर्किंग को parallel processing के नाम से भी जाना जाता है।

जब आप सुपर कंप्यूटर में दो या उससे अधिक निर्देश को एक समय पर देते है तो कंप्यूटर सभी तरह के इनपुट पर एक साथ प्रोसेसिंग करता है जिसे ही parallel processing का नाम दिया गया है। सुपर कंप्यूटर आपके द्वारा प्रदान किए इनपुट को कुछ ही माइक्रो सेकंड्स के अंदर output के साथ जारी करने में सक्षम माना जाता है।

इसे भी पढ़े : 

Super Computer इतना तेज कैसे है?

Super Computer के तेज गति से काम करने के पीछे का सबसे बड़ा कारण parallel Processing ही है। Parallel processing के द्वारा सुपर कंप्यूटर एक ही समय पर कई सारे inputs पर काम करने में सक्षम माना जाता है।

Supercomputer की बात करे तो वो आज के मौजूदा समय के सबसे एडवांस्ड मशीन में से एक माना जा सकता है। supercomputer में मौजूद लाखो माइक्रोप्रोसेसर एक समस्या को लाखों हिस्से में बांट कर उस कार्य के output को जल्द से जल्द प्रदान करने की कोशिश करते है। सुपर कंप्यूटर में माध्यम से लाखो, करोड़ों की कैलकुलेशन को पलों में पूरा किया जा सकता है। इन्ही की वजह से सुपर कंप्यूटर जल्द से जल्द आउटपुट प्रदान करने में सक्षम है और इसी के चलते supercomputer को सबसे तेज मशीन के रूप में माना जाता है।

दुनिया के 5 सबसे शक्तिशाली Super Computers

आज के मौजूदा समय के सबसे शक्तिशाली Super Computers की बात करे तो इसको Frontier के नाम से जाना जाता है। इस Frontier supercomputers को Hewlett Packard Enterprise के द्वारा डेवलप किया गया है। इसे अमेरिका के द्वारा डेवलप किया गया था। इसके अलावा बाकी सुपरकंप्यूटर्स को अन्य देशों के द्वारा डेवलप किया गया है जिसमें जापान का भी नाम शामिल है।

अगर आप रैंकिंग के आधार पर दुनिया का टॉप 5 Super Computers के बारे में जानना चाहते है तो आप नीचे लिस्ट देख सकते है।

  • Frontier (USA)
  • Fugaku (JAPAN)
  • LUMI (USA)
  • Summit (USA)
  • Sierra (USA)

India में Super Computers की journey

भारत ने अपना खुद का पहला Super Computer Param 8000 Centre for Development of Advanced Computing (C-DAC) की मदद से साल 1991 में बनाया गया था। उसके बाद उसके ही अगले वर्ष में इस सुपरकंप्यूटर को अपडेट करके अपडेट कंप्यूटर Param 8600 को डेवलप किया गया। मौजूदा समय में अगर आप अपडेटेड SuperComputers की बात करे तो उसका नाम PARAM Siddhi-AI है। जिसका इस्तेमाल आप किसी भी फील्ड में कर सकते है।

निस्कर्ष

आज इस ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से हमने आपको Super Computer kya hai? और उससे संबंधित

विषय के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करने का प्रयास किया है। उम्मीद है आपको यह ब्लॉग पोस्ट पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इस ब्लॉग पोस्ट को अपने दोस्तो के साथ भी शेयर कर सकते है। वहीं अगर आपके मन में Super Computers से संबंधित कोई सवाल आता है तो आप हमसे नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में सवाल पूछ सकते है। धन्यवाद !

FAQ : Super Computer Kya Hai In Hindi

 

Q1. भारत का अपना पहला superComputer कौन सा है?

Ans : भारत का अपना पहला supercomputer साल 1991 में डेवलप किया गया था। जिसका नाम Param 8000 रखा गया था।
 

Q2. दुनिया का सबसे पहला superComputer कौन सा है?

Ans : दुनिया का सबसे पहला superComputer USA के द्वारा CDC-6600 है। जिसे सेयमोर के द्वारा डेवलप किया गया था। जिन्हे आज के समय में Father of Advanced Computer के नाम से भी जाना जाता है।

Q3. Supercomputer की efficiency को कैसे नापा जाता है?

Ans : इस Supercomputer की efficiency को FLOPS (Floating-point operations per second) में नापा जाता है।

Q4. SuperComputer किस रूल पर काम करता है?

Ans : Supercomputer parallel Processing के नियम के अनुरूप काम करता हैं। इस तरह के Processing में किसी भी समस्या को अलग-अलग भागों में बांटकर सब पर अलग-अलग रूप से काम किया जाता है। इसकी वजह से कोई भी कॉम्प्लेक्स समस्या अलग अलग हिस्से में बांटकर काफी आसान हो जाती है।

Q5. क्या supercomputer में किसी अन्य तरह का operating system इस्तेमाल होता है?

Ans : जी नही, supercomputer में भी आम कंप्यूटर में इस्तेमाल होने वाला ऑपरेटिंग सिस्टम ही इस्तेमाल किया जाता है। Super Computer और आम कंप्यूटर में फर्क बस इतना होता है कि इसमें हजारों तरह के माइक्रो प्रोसेसर लगे होते है जिसके चलते यह Parallel processing के तहत काम करने में सक्षम माना जाता है।

मेरा नाम शनि कुमार सैनी है मुझे इंटरनेट के जरिये लोगो के साथ जानकारी साझा करना अच्छा लगता है मैं इस ब्लॉग के जरिये लोगो के साथ टेक्नोलॉजी और ऑनलाइन पैसे कमाने का तरीका शेयर करता हु

Leave a Comment