YouTube Shorts से पैसे कैसे कमाए (8 तरीके) – YouTube Shorts Se Paise Kaise Kamaye 2023

Youtube Shorts se Paise Kaise Kamaye : आज अगर आप ऑनलाइन कमाई के बारे में सोच रहे है तो सबसे पहले सबके मन के अंदर youtube का नाम जरूर आता है लेकिन अगर आप youtube से पैसे कमाना चाहते है तो आपको लॉन्ग फॉर्म में वीडियो बनानी होती है जो हर कोई कर पाने में सक्षम नही होता है। इसी के चलते काफी लोग यूट्यूब से पैसे कमाने का सोचते है तो पर उसको लंबे समय तक कर पाने में असक्षम होते है। इसी के चलते आज youtube ने एक नई सुविधा को शुरू किया है जिसका नाम Youtube Shorts है। Youtube Shorts से पैसे कमाने के लिए Youtube से क्रिएटर्स के लिए Youtube Shorts Fund लांच किया था। इसी के चलते आप आज चाहे तो आप Youtube Shorts के माध्यम से कमाई कर सकते है।

अगर आप भी Youtube Shorts से पैसे कमाना चाहते है तो आज हम आज आपको उन सब तरीके के बारे में बताएंगे जिसके माध्यम से आप Youtube Shorts से पैसे कमा सकते है। अगर आप भी Youtube Shorts se paise kaise Kamaye के बारे में जानना चाहते है तो आपको इस ब्लॉग पोस्ट को अंत तक पढ़ना चाहिए।

Youtube Shorts क्या है? – What is You Tube Shorts In Hindi

Youtube के माध्यम से पैसे कमाने के तरीके में यह एक नया फीचर आया है जो आपको शॉर्ट फॉर्म में वीडियो बनाने के लिए पैसे प्रदान करता है। Youtube Shorts से पैसे कमाने के लिए आपको 30 सेकंड से लेकर 60 सेकंड के बीच में वीडियो बनाना होता है। जिसके बाद youtube आपको Youtube Shorts Fund के आधार पर यूट्यूब आपको पैसे कमाने में सहायता प्रदान करता है।

आज के समय में यह Short form में वीडियो क्रिएट करने का काफी क्रेज है जिसके चलते पहले इस फेसबुक के द्वारा Instagram पर शुरू किया जिसके कुछ समय के बाद Youtube ने भी Shorts के फीचर्स को शुरू किया। जिसके बाद आज इस फीचर्स के माध्यम से क्रिएटर्स हर महीने इस फीचर्स से $100 से लेकर $ 10,000 तक कमा सकते है।

Youtube Shorts के फायदे क्या है?

अगर आप Youtube Shorts के फायदे के बारे में जानना चाहते है तो आपको नीचे दिए स्टेप्स को पढ़ना चाहिए।

  • अगर आप Youtube Shorts से पैसे कमाना चाहते है तो आप लंबी-लंबी वीडियो बनाने की कोई जरूरत नही है। आप 30 सेकंड से लेकर 1 मिनट तक की वीडियो को बनाकर भी Youtube Shorts के माध्यम से पैसे कमा सकते है।
  • आज के समय में लोगो को लंबी वीडियो से ज्यादा छोटी वीडियो को देखना काफी पसंद आता है। इसी के चलते अगर आप चैनल पर सब्सक्राइबर्स कम भी है तो आप youtube shorts की वीडियो को क्रिएट करके अपने चैनल पर सब्सक्राइबर्स को बढ़ा सकते है।
  • Youtube Shorts के माध्यम से आपके द्वारा बनाई गई वीडियो काफी वायरल हो जाती है। इसी के चलते आप जल्द से जल्द सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर काफी वायरल हो जाते है।
  • अगर आप अपना चेहरा दिखाए बिना वीडियो बनाना चाहते है तो आप Youtube Shorts के माध्यम से पैसे कमा सकते है।

Youtube Shorts से पैसे कैसे कमाए – YouTube Shorts Se Paise Kaise Kamaye In Hindi

अगर आप Youtube Shorts से पैसे कमाना चाहते है तो आपको नीचे दिए गए तरीके के माध्यम का प्रयोग करना चाहिए।

1. Youtube Shorts Fund के माध्यम से

Youtube Shorts से पैसे कमाने का सबसे प्राथमिक तरीका Youtube Shorts Fund है। आप इस Youtube Shorts Fund के माध्यम से आसानी से पैसे कमा सकते है। अगर आपको Youtube Shorts Fund के माध्यम से पैसे कमाने है तो उसके लिए आपके पास Google Adsense approval अकाउंट होना अनिवार्य है। जब तक आपके पास यह नही होगा आप Youtube Shorts Fund से पैसे नही कमा पाएंगे।

2. Google Adsense से Monetise करके पैसे कमाए

आप अगर Youtube shorts के माध्यम से पैसे कमाना चाहते है तो आप अपने चैनल पर Google Adsense approved प्राप्त करके पैसे कमा सकते है। Youtube Shorts से पैसे कमाने के लिए आपको अपने चैनल पर ads रन करवाने होंगे। इसके माध्यम से आप ही Google Adsense के माध्यम से पैसे कमा सकते है। आपको प्रति ads देखने पर कुछ डॉलर प्राप्त होता है। आपके views और traffic के आधार पर Youtube Shorts से पैसे कमाने को मिलते है

3. Sponsored Video से पैसे कमाए

अगर आप youtube पर एक फेमस क्रिएटर है तो आपको लोगो और कंपनी के लिए Sponsored video को बना सकते है। जब आप ऐसा करते है तो आप youtube Shorts के माध्यम से लोगो के सर्विसेज और प्रोडक्ट को प्रमोट करके पैसे कमा सकते है। आपको एक स्पॉन्सर्ड वीडियो को क्रिएट करने के लिए प्रति वीडियो काफी अच्छा पैसा प्राप्त हो सकता है। आपको एक बड़े क्रिएटर है तो आप प्रति वीडियो बनाने के 20 हजार से लेकर 1 लाख रुपए तक मिल जाते है।

4. Cross Promotion से पैसे कमाए

अगर आपके द्वारा क्रिएट किए जाने वाले Youtube Shorts की रिच काफी अधिक है तो काफी बार अन्य youtube क्रिएटर्स आपको उनके चैनल को प्रमोट करने के लिए प्रति वीडियो काफी अच्छा पैसे का ऑफर देते है। इसके माध्यम से आप आपने चैनल की रिच को भी बड़ा सकते है साथ में आप अपने कम्युनिटी में मौजूद अन्य क्रिएटर को भी ग्रो करने में मदद कर सकते है। इसके साथ-साथ आप चाहे तो आप Google adsense और Youtube Shorts Fund से भी पैसे कमा सकते है।

5. एफिलिएट मार्केटिंग करके पैसे कमाए

आप अगर  एफिलिएट मार्केटिंग करने के साथ-साथ youtube Shorts से भी पैसे कमाना चाहते है तो आप कई तरह के affiliate program को ज्वाइन करके उसके माध्यम से भी Youtube Shorts से पैसे कमा सकते है। आप affiliate program से जुड़े प्रॉडक्ट को प्रमोट करके पैसे कमा सकते है। Affiliate marketing के माध्यम से पैसे कमाने के लिए आपको प्रोडक्ट को बेचने होते है और आपको उन प्रोडक्ट के बिक्री पर कुछ प्रतिशत का कमीशन प्राप्त होता है।

6. Youtube Shorts से डिजिटल प्रॉडक्ट बेचकर पैसे कमाए

अगर आप मैन्युफैक्चरर है तो आप अपने प्रोडक्ट को प्रमोट करके भी पैसे कमा सकते है। आप अपने प्रोडक्ट से जुड़ी Youtube Shorts की वीडियो को क्रिएट करके भी पैसे कमा सकते है। आप इस मध्य से google adsense के साथ-साथ अपने प्रोडक्ट को ऑनलाइन सेल करके भी कमाई कर सकते है यह दोनो ही तरीके आपको एक मैन्युफैक्चरर के रूप से पैसे कमाने में लाभकारी साबित हो सकता है। अगर आप अपने खुद के प्रोडक्ट नही बनाते है तो आप e-commerce के प्लेटफार्म के माध्यम से प्रोडक्ट को resell करके प्रोडक्ट को सेल कर सकते है।

7. Freelancer बनकर पैसे कमाए

अगर आप एक स्किलफुल व्यक्ति है और आप Youtube shorts से पैसे कमाने का सोच रहे है तो आप अपने स्किल या सर्विसेज से जुड़ी वीडियो बनाकर नए-नए क्लाइंट को अपने साथ जोड़ सकते है। आप अगर अगर कंटेंट राइटिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग, logo मेकिंग, वेब डिजाइनिंग, ऐप डेवलपमेंट और वेबसाइट डेवलपमेंट करने में काफी मददगार साबित हो सकती है। इसके माध्यम से आप Google Adsense से भी पैसे कमा सकते है और आप चाहे तो आप नए क्लाइंट को प्राप्त करके उनके काम करके भी पैसे कमा सकते है।

8. Merchandise Selling करके पैसे कमाए

अगर आप एक पॉपुलर क्रिएटर है तो आप अपने चैनल के यूजर के साथ एक्टिव रहकर उनसे पैसे कमाना चाहते है तो आप Youtube Shorts पर विडियो बनाकर अपने चैनल से जुड़े merchandise को sell कर सकते है।  अगर कोई भी व्यक्ति उस वीडियो को देकर आपके merchandise को खरीदता है तो आप उससे कमाई कर सकते है। आप चाहे तो आप ट्रेंडिंग चीजों से जुड़ी merchandise को बनाकर भी पैसे कमा सकते है।

इसे भी पढ़े :

निष्कर्ष

आज इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको Youtube Shorts se paise kaise kamaye के बारे में जानकारी प्राप्त की है। उम्मीद है आपको यह आर्टिकल सहायक लगा होगा। अगर ऐसा है तो आप इस आर्टिकल को अपने दोस्तो और सहपाठी को शेयर कर सकते है। वही अगर आपके मन में कोई सवाल आता है तो आप हमसे नीचे दिए गए कॉमेंट बॉक्स में संपर्क कर सकते है धन्यवाद!

FAQ : YouTube Shorts Se Paise Kaise Kamaye In Hindi

Q1. Youtube Shorts के वीडियो को वायरल कैसे करे?

Ans : आप अगर Youtube Shorts के माध्यम से वीडियो को वायरल करना चाहते है तो आपको सबसे पहले youtube channel से जुड़े niche पर ही वीडियो बनाना होगा, उसके बाद आपको #short का इस्तेमाल करना होगा, उसके साथ आपको Title और डिस्क्रिप्शन को अच्छे से लिखना होगा, जिसमे वीडियो से संबंधित सभी जानकारी होना जरूरी है। इसके साथ साथ आपको अपने वीडियो के अपलोड करने के Consistency पर भी ध्यान देना होगा।

Q2. Youtube Shorts से आप कितने पैसे कमा सकते है?

Ans : आप Youtube Shorts से एक दिन में कितना पैसा बना सकते है यह आपके वीडियो की व्यूज पर निर्भर करता है। आपके शॉर्ट्स वीडियो पर एक दिन में जितने व्यूज आयेंगे उसके आधार पर भी आप पैसे कमा सकते है।

Q3. आपको Youtube Shorts क्यों बनना चाहिए?

Ans : आपको Youtube Shorts के द्वारा वीडियो को जरूर बनाना चाहिए। इसके माध्यम से आप अपने चैनल को जल्दी से ग्रो कर सकते है और आप चैनल को लोगो के बीच में काफी पॉपुलर बना सकते है।

मेरा नाम शनि कुमार सैनी है मुझे इंटरनेट के जरिये लोगो के साथ जानकारी साझा करना अच्छा लगता है मैं इस ब्लॉग के जरिये लोगो के साथ टेक्नोलॉजी और ऑनलाइन पैसे कमाने का तरीका शेयर करता हु

Leave a Comment